प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार सदस्यीय टीम मंगलवार को रामपुर जेल पहुंची। टीम ने पूर्व मंत्री आजम खां से जौहर ट्रस्ट मामले में पूछताछ शुरू की। ईडी की टीम आजम खां के बयानों का सत्यापन कर रही है।
वे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल भी पूछेंगे। इस पूछताछ से जौहर ट्रस्ट मामले की जांच एक बार फिर चर्चा में आ गई है। ईडी की टीम ने आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम से भी पूछताछ की तैयारी की है। यह कार्रवाई जौहर ट्रस्ट से संबंधित जांच का हिस्सा है।
विधायक नसीर अहमद से ईडी की सात घंटे पूछताछ, पूर्व मंत्री आजम खां के करीबी हैं
इससे पहले ईडी ने बीते मंगलवार को रामपुर की चमरौआ सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक नसीर अहमद खां से करीब सात घंटे तक पूछताछ की। नसीर जौहर ट्रस्ट के संयुक्त सचिव रहे हैं। इसी वजह से ईडी ने उन्हें समन भेजकर तलब किया था।