UP News: बृजभूषण के करीबी भवानी शुक्ला आज सपा में शामिल, अखिलेश बोले- PDA परिवार बढ़ रहा – INA

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है. गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में कई नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इनमें गोंडा के भवानी भीख शुक्ला अपने पांच बेटों के साथ शामिल हुए. इस दौरान जय भवानी, जय अखिलेश के नारे लगाए गए. अखिलेश यादव ने उनके परिवार का स्वागत करते हुए कहा कि उनका नाम सुनते ही अलग जोश देखने को मिला है.
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि जितना अपमान, दुख और पीड़ा बढ़ रही है, उतना ही PDA परिवार बढ़ता जा रहा है. गोंडा के कटरा बाजार क्षेत्र से जुड़े भवानी भीख शुक्ला अपने पांच बेटों और अन्य परिजनों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए. उनके बेटों के नाम भगवान शुक्ला, कृष्ण भगवान शुक्ला, शिव भगवान शुक्ला, विष्णु भगवान शुक्ला और शंकर भगवान शुक्ला हैं. अखिलेश यादव ने उनके परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पांचों बेटों के नाम विशेष हैं और सनातनी लोग इन नामों को नहीं भूल सकते. उन्होंने भवानी भीख शुक्ला के प्रति आभार जताया.
सपा में अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े नेता शामिल हुए.
- भवानी भीख शुक्ला- गोंडा, बीजेपी से सपा में शामिल.
- राजीव चंदा- मुरादाबाद के पूर्व विधायक, बीजेपी से सपा में आए.
- विनोद पुरानी- मेरठ, बसपा से सपा में शामिल.
- मनमोहन सैनी- बीजेपी के पिछड़ा वर्ग में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे, सपा में शामिल.
- योगेंद्र नाथ मिश्रा- बीजेपी से सपा में आए, कुंडा से चुनाव लड़ चुके हैं.
- केशव पासी- बाबागंज से पूर्व प्रत्याशी, बीजेपी से सपा में शामिल.
- आशीष प्रताप सिंह- सीतापुर से पूर्व प्रत्याशी, बसपा छोड़कर सपा में आए.
- नरेश प्रताप सिंह- बसपा से सपा में शामिल.
- लक्ष्मण सैनी- बसपा से सपा में आए.
- अंकित गौतम- बसपा से सपा में शामिल.
- चंद्रपाल सिंह- खुर्जा, बसपा से सपा में शामिल.
- अक्षय मौर्य- पूर्व केंद्रीय मंत्री वीपी मौर्य के पुत्र, हापुड़ से जुड़े हैं और सपा में शामिल हुए.
- योगेंद्र यादव- पूर्व मंत्री और बसपा में कोऑर्डिनेटर रहे, सपा में शामिल.
- सुरेंद्र सैनी- मेरठ मंडल में बसपा के कोऑर्डिनेटर रहे, सपा में आए.
PDA को रोकने वाले रोक नहीं पाएंगे
अखिलेश यादव ने कहा कि जितना अपमान, दुख और पीड़ा बढ़ रही है, उतना ही PDA परिवार बढ़ता जा रहा है.. PDA आगे बढ़ेगा, PDA को रोकने वाले रोक नहीं पाएंगे. उन्होंने दावा किया कि जनता के बीच बीजेपी की स्थिति कमजोर होने पर पार्टी चुनाव आयोग के पीछे छिप रही है. अखिलेश ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर मिलकर लोकतंत्र, संविधान और भारत के नागरिकों को धोखा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है.
अखिलेश का दावा- करीब 19 लाख फर्जी वोटर पकड़े
मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि 16 लाख 18 हजार वोटरों के अलावा करीब तीन लाख अन्य कथित फर्जी वोटरों का मामला सामने आया है. उनके मुताबिक, कुल मिलाकर करीब 19 लाख फर्जी वोटरों का मामला है. अखिलेश ने लोनी, साहिबाबाद, महरौनी, दादरी और ललितपुर समेत कई इलाकों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां फर्जी वोटों की शिकायतें मिली हैं. उन्होंने दावा किया कि मुरादाबाद नगर विधानसभा सीट पर 2022 में सपा केवल 782 वोटों से हारी थी, लेकिन वहां अब 8,373 फर्जी वोट जोड़ दिए गए हैं.
अखिलेश ने यह भी दावा किया कि समाजवादी पार्टी ने करीब 100 विधानसभा क्षेत्रों में डबल वोट और मतदाता सूची की गड़बड़ियों को लेकर शिकायत की है. उन्होंने कहा कि जहां बीजेपी की हार निश्चित है, वहां वोटों की डकैती की जा रही है. ये सभी आंकड़े और आरोप अखिलेश यादव की ओर से लगाए गए हैं.
बीजेपी पर चुनावी चालें चलने का आरोप
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर चुनाव जीतने के लिए कई तरह की कथित चुनावी चालें चलने का आरोप लगाया. उन्होंने नकली वोट डलवाने, असली वोट कटवाने, मतदान से पहले मतदाताओं के लिए खान-पान की व्यवस्था करने, वोटरों को डराने, EVM में गड़बड़ी कराने, फर्जी मतगणना और हारने वाले उम्मीदवार को जीत का प्रमाणपत्र दिलाने जैसे आरोप गिनाए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के बाद विपक्षी दलों में फूट डालने और दूसरे खेमे के नेताओं को तोड़कर सरकार बनाने की कोशिश की जाती है.
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद भी उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि पूरे देश में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं. अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र में मार्च निकालने और धरना देने का अधिकार है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस के नोटिस पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोग जहां बैठ जाते हैं, वही जगह जंतर-मंतर बन जाती है.
बृजभूषण के करीबी भवानी शुक्ला आज सपा में शामिल, अखिलेश बोले- PDA परिवार बढ़ रहा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,