Sport : 'ये हमारे लिए यादगार है…' PM नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स के चैंपियन खिलाड़ियों से की मुलाकात, जानें पदक विजेताओं को क्या कहा? #INA

PM Narendra Modi meets Asian Games champions : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 चैंपियन खिलाड़ियों से मुलाकात की है. पीएम मोदी ने भारतीय दल के खिलाड़ियों से मिलकर उनको धन्यावाद किया और देश का मान बढ़ाने के लिए उनकी जमकर तारीफ भी की है. इस मुलाकात के दौरान भारतीय हॉकी टीम ने पीएम मोदी को ‘हॉकी स्टिक’ और ‘जर्सी’ भेंट की थी. कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष पीटी उषा भी उपस्थित रहीं. इन सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.
पीएम मोदी ने एशियन गेम्स खिलाड़ियों से की मुलाकात
आपको बता दें कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम से भी मुलाकात की. इस कार्यक्रम में पीएम ने भारतीय रेसलर्स, तीरंदाजों समेत अन्य पदक विजेताओं और उनके सहयोगी स्टाफ को भी बधाई दी. भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 85 मेडल जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. मेडल टैली में चीन 341 पदकों के साथ शीर्ष पर था. वहीं जापान ने 260 मेडल के साथ दूसरे और साउथ कोरिया 150 मेडल के साथ तीसरे पायदान पर रहा था.
Our Asian Games champions have made the Tricolour fly high! Their achievements show what passion, perseverance and belief can achieve. https://t.co/m3gOPecQCo
— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2026
एशियन गेम्स हमारे लिए यादगार रहे हैं – पीएम मोदी
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, ‘हाल के एशियन गेम्स हमारे लिए कई तरह से यादगार रहे हैं. हमारी पुरुष और महिला हॉकी टीमें यहां मौजूद हैं. दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीते हैं और खासकर हमारी महिला हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का लंबा इंतजार खत्म किया है. क्रिकेट में हमारी दोनों टीमों ने लगातार दूसरी बार मेडल जीते हैं, और अपना पिछला रिकॉर्ड दोहराया है. कबड्डी में, हमारी पुरुष और महिला दोनों टीमों ने गोल्ड जीता है. इसी तरह, हमने आर्चरी में पांच गोल्ड मेडल जीते. हमने शूटिंग में शानदार परफॉर्मेंस देखी, और बॉक्सिंग और रेसलिंग में बड़ी सफलताएं मिलीं. हमारे एथलीटों ने नए रिकॉर्ड बनाए, और हमने 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भी मेडल जीता’.
Delhi: Prime Minister Narendra Modi says, “I extend my heartfelt congratulations . your coaches, support staff and families as well. . is also the birth anniversary of our former President, Dr. A. P. J. Abdul Kalam. His life and vision are an inspiration . us all. I also… pic.twitter.com/YP0SU6P2DY
— . (@ians_india) October 15, 2026
उन्होंने आगे कहा कि, ‘हमारे देश के युवा आपसे सिर्फ स्पोर्ट्स से प्रेरणा नहीं लेते, क्योंकि स्पोर्ट्स का रोल सिर्फ खेल के मैदान से कहीं ज्यादा है. स्पोर्ट्स हमें डिसिप्लिन सिखाते हैं. वे हमें दिखाते हैं कि किसी लक्ष्य को पाने के लिए कैसे मजबूती से डटे रहना है और बदलते हालात के हिसाब से खुद को कैसे ढालना है. स्पोर्ट्स के जरिए, ये सबक हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन जाते हैं. यह स्पोर्ट्समैन स्पिरिट हमारी पूरी जिंदगी हमारे काम आती है’.
VIDEO | During an interaction with the athletes of Asian Games 2026, PM Narendra Modi (@narendramodi) says, “This time, the Asian Games have been memorable for us in many ways. Both our men’s and women’s hockey teams are present here. Both teams won gold medals this time. And… pic.twitter.com/TxO0ib8p4b
— Press Trust of India (@PTI_News) October 15, 2026
इन खेलों में बढ़ा भारत का सम्मान
एशियन गेम्स में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किए. तो वहीं महिला हॉकी टीम ने भी गोल्ड मेडल जीता था. भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने भी देश के लिए पहला स्थान हासिल किया और गोल्ड पर कब्जा किया. इंडियन मेंस और विमेंस टीम ने भी अपने नाम गोल्ड मेडल किया था. भारत ने सॉफ्ट टेनिस और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) जैसे नए खेलों में पहली बार पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई.
ये भी पढ़ें : पार्थिव पटेल नहीं अब ये पूर्व क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर, चटका चुका है लगभग 150 विकेट
'ये हमारे लिए यादगार है…' PM नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स के चैंपियन खिलाड़ियों से की मुलाकात, जानें पदक विजेताओं को क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,