Sport : '15 साल की उम्र में…' वैभव सूर्यवंशी की पूर्व सिलेक्टर ने की सचिन और विराट से तुलना, कहा- 'वो देश की धरोहर है'. #INA

Vaibhav Sooryavanshi : टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में धमाल मचा रही है. भारत के खिलाड़ी लगातार क्रिकेट के मैदान पर बल्ले और बॉल के साथ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर 22 अक्टूबर से इंडियन क्रिकेटर्स की असली परीक्षा होगा. उससे पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा भारत के 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने वैभव के बारें में खुलकर बात करते हुए कहा है कि, उसने इतनी छोटी उम्र में टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया है, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है. 

हालांकि अभी वैभव सूर्यवंशी को इंडियन क्रिकेट टीम में खेनले का मौका नहीं मिल रहा है. उन्हें गौतम गंभीर के कार्यकाल में कम ही खेलने का मौका मिला है, लेकिन जब-जब वीवीएस लक्ष्मण टीम की इंडिया की कोचिंग संभालते हैं तो वो, वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर उतार देते हैं. अब चेतन शर्मा ने भी वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा बयान दिया है. चेतन शर्मा ने दिल्ली में स्कूल टोटल टी20 लीग के उद्घाटन समारोह के दौरान . से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात की है. 

चेतन शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान

चेतन शर्मा ने कहा कि, ‘वैभव ने देश का नाम रोशन किया है. 15 साल की उम्र में देश के लिए खेलना आसान नहीं होता है. इस उम्र में तो लोग सोच रहे होते हैं कि किसमें करियर बनाना है. वो बहुत ही काबिल खिलाड़ी हैं और देश की धरोहर हैं’.

चतेश शर्मा ने कहा कि, ‘बीसीसीआई बहुत अच्छी तरीके से उनको संभाल रहा है. उम्मीद करते हैं कि वो धीरे-धीरे बहुत बड़े प्लेयर बनेंगे. हम उम्मीद करते हैं वैभव भी सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली की तरह की देश का नाम आगे चलकर रोशन करेंगे. हमारी दुआएं उनके साथ है’.

वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय करियर

वैभव सूर्यवंशी इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अब तक ज्यादा मुकाबले नहीं खेल पाए हैं. वैभव जुलाई से अब तक कुल 8 टी20 मैच टीम इंडिया के लिए खेल पाए हैं. उन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में 2 हाफ सेंचुरी की मदद से 246 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 22 चौके और 18 छ्कके निकले हैं. उनका औसत 30.75 का है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 186.32 का है.

वैभव सूर्यवंशी को इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए देखने का काफी ज्यादा फैंस इंतजार कर रहे हैं. लेकिन उन्हें इस समय टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते अब उनके फैंस काफी निराश है. वो उन्हें खेलते हुए देखने के लिए काफी ज्यादा रोमांचित रहते हैं.

ये भी पढ़ें : कब और कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच, जानिए मुकाबले की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स

'15 साल की उम्र में…' वैभव सूर्यवंशी की पूर्व सिलेक्टर ने की सचिन और विराट से तुलना, कहा- 'वो देश की धरोहर है'.





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button