Sport : IND VS WI: चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने 7 T20I मैच खेले, जहां खेला जाएगा पांचवां टी-20 मैच, जानिए कितने जीते, कितने हारे? #INA

IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा. सीरीज डिसाइडर मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी, तो वहीं शे होप एंड कंपनी भी इसी इरादे से मैदान पर उतरेगी. मगर, क्या आपको मालूम है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत के आंकड़े कैसे हैं? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं…
चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसे हैं टीम इंडिया के रिकॉर्ड?
Bengaluru, are you ready for the 𝙁𝙄𝙉𝘼𝙇 𝙎𝙃𝙊𝙒𝘿𝙊𝙒𝙉? 👀#TeamIndia & West Indies arrive in Bengaluru with the series at stake and one last contest . settle it! 💪#INDvWI | 5th T20I 👉 SAT, OCT 17, 6 PM pic.twitter.com/8h0XbpfyBV
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 15, 2026
भारत-वेस्टइंडीज के बीच सीरीज डिसाइडर मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें, तो भारत ने अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. पिछला मैच टीम इंडिया ने इस मैदान पर 2 साल पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम इंडिया ने सुपर ओवर में एक रोमांचक जीत दर्ज की थी.
गौर करने वाली बात ये है कि टीम इंडिया ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जो 8 मैच खेलते हुए चार में जीत हासिल की है उसमें सभी में उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को अपने नाम किया है.
Two powerhouse teams, 4 intense games, and it all comes down . one last match! 💥#TeamIndia aims . stake their claim in the ultimate high-stakes decider against the West Indies! 💪#INDvWI | 5th T20I 👉 SAT, OCT 17, 6 PM pic.twitter.com/d1u4FWyHOo
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 15, 2026
2-2 की बराबरी पर है सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज अब बराबरी पर आकर खड़ी हो गई है. इस सीरीज का पहला मैच लखनऊ में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता था. फिर, दूसरा मैच रांची में खेला गया, जिसे मेहमान टीम ने 6 विकेट से जीत लिया. तीसरा मुकाबला इंदौर में हुआ, जिसे टीम इंडिया ने 14 रन से जीता.
तो वहीं, चौथा मुकाबला हैदराबाद में खेला गया, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम ने 24 रन से जीत दर्ज की और सीरीज को 2-2 की बराबरी पर पहुंचा दिया. ऐसे में अब पांचवां मैच सीरीज डिसाइडर होगा. जो टीम जीतेगी, वह सीरीज पर कब्जा करेगी और जो मैच आखिरी मैच हारेगी, वह सीरीज में पिछड़ जाएगी.
हाईस्कोरिंग मैच है तय
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बल्लेबाजों को काफी पसंद आता है. यहां कि छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बल्लेबाज बेखौफ होकर रन बनाते हैं. अब चूंकि, भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमों में विस्फोटक बल्लेबाजों की भरमार है.
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला पांचवां टी-20 मैच हाईस्कोरिंग होगा. वैसे गौर किया जाए, तो इस सीरीज में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है और दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि सीरीज डिसाइडर मैच में सिक्का किसके पक्ष में गिरता है. चूंकि, चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस का नतीजा टीमों के लिए काफी मायने रखेगा.
ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना बनाने वाली हैं वो वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो आज तक कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं कर पाया है अपने नाम
IND VS WI: चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने 7 T20I मैच खेले, जहां खेला जाएगा पांचवां टी-20 मैच, जानिए कितने जीते, कितने हारे?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,