Sport : 'मुझे बालकनी में ले गया…' नशे में 16वें फ्लोर से चहल को फेंकने वाला था ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, 13 साल बाद युजी ने सुनाई कहानी #INA

Yuzvendra Chahal : भारत के लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने आकाश चोपड़ा के साथ एक निजी पॉडकास्ट में बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंंने लगभग 13 साल पहले के एक वाकिए को याद किया है. चहल ने उस बारे में खुलकर बात की है, जब एक पार्टी के दौरान उनको एक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर ने वालकली से लटका दिया था. उस समय मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरी की आईपीएल के दौरान पार्टी चल रही थी. इस पार्टी में मौजूद सभी खिलाड़ी एक दम हैरान रह गए थे, जब नशे में धुत्त ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर ने भारतीय लेग स्पिनर के साथ ये हरकत की थी. 

युजवेंद्र चहल ने किया बड़ा खुलासा

युजवेंद्र चहल ने आकाश चोपड़ा के साथ बात करते हुए कहा कि, ‘आईसीटी गार्डन में एक पार्टी चल रही थी. मैं मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहा था, लेकिन आरसीबी की पार्टी चल रही थी, तो मैं बस वहां गया था, नीचे एक गेट-टुगेदर था. तो मैं वहां गया, सब लोग वहां थे. वहां एक आदमी था तो वह बहुत नशे में था, एकदम नशे में था. वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर था. लोग एंड्रयू साइमंड्स कहते थे, लेकिन वो और जेम्स फ्रैंकलिन नहीं थे’.

युजवेंद्र चहल ने आगे कहा कि, ‘तो उसने मुझे बुलाया और कहा अरे यहां आओ. तो मैं बस वहां गया. फिर उसने मुझे उठाया, उसने मुझे मजाक में उठाया. फिर वह मुझे बालकनी में ले गया और वहां खड़ा कर दिया और मेरा हाथ उसकी गर्दन के पीछे थे. वह बहुत नशे में था, वहां आस-पास के लोग बस सुन्न हो गए थे. फिर उन्होंने आखिरकार मुझे बाहर निकाला और वह आदमी हंस रहा था. तो मुझे लगा जैसे मुझे दूसरी जिंदगी मिल गई. वह 15 या 16वीं मंजिल थी’.

युजवेंद्र चहल के साथ ये घटना आईपीएल 2013 के दौरान हुई थी. तब से अब तक इस घटना को पूरे 13 साल हो चुके हैं. अब इस बारे में चहले ने खुलकर बात की है. साल 2013 में आरसीबी के स्क्वाड में मोइसेस हेनरिक्स, एंड्रयू मैकडोनाल्ड, और डैन क्रिश्चियन और क्रिस बार्नवेल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर थे. अब चहल के साथ ये हरकत करने वाला खिलाड़ी कौन था. ये समाने नहीं आया है क्योंकि चहल ने खुद उसका नाम नहीं बताया है. 

यजवेंद्र चहल का आईपीएल  करियर

युजवेंद्र जहल ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है. मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स के लिए खेले हैं. उन्होंने कुल 4 टीमों के लिए अब तक आईपीएल के इतिहास में 188 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान 233 विकेट अपने नाम किए हैं. आईपीएल में चहल का इकॉनमी 8.05 का रहा है, वहीं उनका एवरेज 23.24 का रहा है. वो 1 बार फाइव विकेट हॉल और 8 बार चार विकेट हॉल हासिल कर चुके हैं. चहल ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी अहम योगदान दिया है. वो धोनी की कप्तानी में टीम के प्रमुख गेंदबाज थे.

 

ये भी पढ़ें : अब जिम्बाब्वे की खैर नहीं! आज टीम इंडिया के लिए ये 2 खतरनाक खिलाड़ी मचाएंगी धमाल, देखिए इनके शानदार आंकड़े

'मुझे बालकनी में ले गया…' नशे में 16वें फ्लोर से चहल को फेंकने वाला था ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, 13 साल बाद युजी ने सुनाई कहानी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button