खबर शहर , यूपी: आगरा में सीएम योगी की जनसभा रद्द, बारिश से टाटा ग्राउंड में भरा पानी; दौरे पर फैसला बाकी – INA

आगरा में मौसम की मार के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुक्रवार को टाटा ग्राउंड पर प्रस्तावित जनसभा कैंसिल हो गई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने इसकी पुष्टि की है । कल से लगातार हो रही बारिश के चलते पार्टी ने वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था तो की थी लेकिन बृहस्पतिवार से लगातार हो रही बारिश के चलते पंडाल के चारों तरफ पानी भर गया था। कीचड़ और लोगों को होने वाली दुश्वारियां के चलते पार्टी ने जनसभा को निरस्त करने का फैसला लिया है। हालांकि जिला प्रशासन अभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूरे कार्यक्रम के निरस्त होने की पुष्टि नहीं कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। ऐसे में जनसभा भले ही निरस्त हो गई हो लेकिन जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर अपनी तैयारी में जुटा है।



 


Credit By Amar Ujala

Back to top button