Sport : वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, इस प्लेयर को 1,426 दिन के बाद मिलेगा मौका #INA

IND vs WI 5th T20 : भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल यानी 17 अक्टूबर (शनिवार) को पांचवां और निर्णायक मुकाबला खेला जाने वाला है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंडियन किकेट टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव होना पक्का है. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर को इस मुकाबले में बदलाव करना ही होगा. टीम में लंब समय बाद एक अनुभवी खिलाड़ी की वापसी हो सकती है. लगभग 3 साल बाद अब ये खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम की ब्ल्यू जर्सी में वापसी करेगा. ये खिलाड़ी कौन है और टीम इंडिया की प्लेइंग-11 पांचवें टी20 मैच में कैसी होगी. आइए इसके बारे में जानते हैं 

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव तय

इंडियन क्रिकेट टीम पांचवें मुकाबले की प्लेइंग-11 में बदलाव करने पर मजबूर हो जाएगी. क्योंकि टीम से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चोटिल होने के बाद बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह पर किसी एक खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में लाना ही होगा. ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम में अर्शदीप सिंह के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किए गए, अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार प्लेइंग-11 में एंट्री मार सकते हैं.

दरअसल, इस समय इंडियन क्रिकेट टीम के टी20 स्क्वाड में सिर्फ 2 गेंदबाज ही मौजदू है. इसमें प्रिंस यादव और मयंक यादव का नाम शामिल है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 3 तेज गेंदबाजों को चुना गया था, जिसमें एक अर्शदीप सिंह बाहर हो चुके हैं. अब उनकी जगह पर तीसरे गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आए हैं. 

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कम से कम टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों और 2 स्पिन गेंदबाजों के साथ तो उतरना चाहेगी. ऐसे में सिर्फ एक ही गेंदबाज बचेगा जो टीम इंडिया के लिए खेल सकता है और वो हैं भुवनेश्वर कुमार. अगर कप्तान अय्यर और कोच गंभीर उनको प्लेइंग-11 में मौका देते हैं तो, 3 साल 11 महीने यानी की 1426 दिन बाद उनकी क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया के लिए वापसी होगी. 

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर) ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार.

भुवनेश्वर में कब खेला था आखिरी मैच

भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए अपना पिछला मैच 22 नवंबर 2022 में खेला था, जो टी20 वर्ड कप 2022 का सेमीफाइनल मुकाबला था. इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को हराकर बाहर कर दिया था. अब अगर भुवेश्वर कुमार की वापसी होती है. वो अपना अगला मैच 17 अक्टूबर 2026 को खेलेंगे. तो ऐसे में उन्हें 3 साल 11 महीने यानी की कुल 1,425 दिन हो जाएंगे, जब वो इंडियन क्रिकेट टीम के लिए मुकाबला खेलेंगे. 

अर्शदीप सिंह की चोट पर अपडेट देते हुए बीसीसीआई ने पोस्ट कर जानकारी दी और कहा कि अर्शदीप सिंह के बॉलिंग शोल्डर में चोट लगी है, जिससे वो बेंगलुरु टी20 के लिए भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल कर रहे हैं. मेन्स सिलेक्शन कमिटी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ़ पांचवें मुथूट फिनकॉर्प T20I के लिए भुवनेश्वर कुमार को भारत की टीम में शामिल किया है. मौजूदा T20I सीरीज का आखिरी मैच 17 अक्टूबर, 2026 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. बुधवार को हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के चौथे टी20 के दौरान अर्शदीप सिंह के बॉलिंग शोल्डर में चोट लगी थी. 

ये भी पढ़ें : खतरे में ईशान किशन की जगह, न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए इस इंडियन प्लेयर का सिलेक्ट होना पक्का, जानें कैसा होगा स्क्वाड

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, इस प्लेयर को 1,426 दिन के बाद मिलेगा मौका





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button