यूपी – ‘ममता जीत गई’: कंटेनर ने 10 मीटर घसीटा, बच्ची को सीने से लगाए रही मां; बिलखते सुमित बोले- अब जीकर क्या करेंगे – INA

मां की ममता को दुनिया का सबसे पवित्र, निर्मल और निस्वार्थ प्रेम कहा गया है। इसकी बानगी पनकी में हुए सड़क हादसे में भी दिखी। संजना अपनी आठ माह की बच्ची को सीने से लगा कर बाइक पर बैठी थी। कंटेनर की टक्कर के बाद उछलकर सड़क पर जा गिरी। हालांकि, उसने अपनी बेटी को नहीं छोड़ा। अंतिम वक्त में भी मां मासूम को अपने सीने से लिपटाए रही। घटना के बाद जिसने भी इस मंजर को देखा उसके आंसू निकल पड़े।



बेहाल सुमित बोले- अब जीके क्या करेंगे


जब काम से घर लौटता तो बेटी की किलकारी से सारी थकान दूर हो जाती थी। शादी के दो साल कब निकल गए पता ही नहीं चला। नहीं पता था अचानक पूरा संसार छिन जाएगा। ये शब्द हैं..पत्नी और बच्ची को हादसे में गंवाने वाले सुमित के। जो घटना के बाद बदहवास हो गए। बोले, भगवान जब मेरी दुनिया ही उजाड़ दी तो मुझे क्यों बचाया। अब जीकर क्या करेंगे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button