Sport : 'मौके के बारे में ज्यादा न सोचो तो अच्छा होगा…', वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बैठाए रखने के बाद आया श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान #INA

Shreyas Iyer On Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज 2-2 के ड्रॉ पर खत्म हुई. इस पूरी सीरीज में हर किसी को वैभव सूर्यवंशी को एक्शन में देखने का इंतजार था. मगर, 15 साल के युवा बल्लेबाज को एक भी मैच में खेलने का मौका महीं मिला और उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ा. हालांकि, पांचवें मैच के खत्म होने के बाद जब कैप्टन श्रेयस अय्यर से वैभव सूर्यवंशी को मौका न देने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने उस वजह के बारे में बताया, जिसके चलते युवा खिलाड़ी को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है.

वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के साथ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और उन्हें बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा. हालांकि, सीरीज खत्म होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने वजह का खुलासा किया, जिसके चलते वैभव को बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है.

वैभव के साथ मौके का इंतजार करने को लेकर हुई बातचीत पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “मैं बस उससे यही कहता रहता हूं कि तुम्हें अपना मौका जरूर मिलेगा. देखो, हमारे पास दो ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने हमारे लिए वर्ल्ड कप जीता है और उन्होंने लगातार रन भी बनाए हैं. इसलिए, अगर तुम अपने प्रोसेस पर टिके रहो और अपना माइंडसेट थोड़ा हल्का रखो यानी अभी से मौके के बारे में बहुत अधिक न सोचो, तो बेहतर होगा.”

अय्यर ने आगे कहा, “मैं समझ सकता हूं कि उसके दिमाग में क्या चल रहा होगा, खासकर एक शानदार IPL सीजन के बाद. लेकिन कभी-कभी आपको इंतजार करना पड़ता है. हमारे पास दो बेहतरीन ओपनर हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अफगानिस्तान सीरीज के समय से ही मेरी उससे इसी तरह की बातचीत होती रही है.”

वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय करियर

वैभव सूर्यवंशी इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अब तक ज्यादा मुकाबले नहीं खेल पाए हैं. वैभव जुलाई से अब तक कुल 8 टी20 मैच टीम इंडिया के लिए खेल पाए हैं. उन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में 2 हाफ सेंचुरी की मदद से 246 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 22 चौके और 18 छ्कके निकले हैं. उनका औसत 30.75 का है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 186.32 का है.

आपको बता दें, 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम में भी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्क्वाड में शामिल किया गया है. मगर, अब देखने वाली बात होगी कि न्यूजीलैंड दौरे पर भी उन्हें मौका मिलता है या फिर बेंच पर बैठकर अपनी बारी का ही इंतजार करना पड़ता है.

क्या न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

वेस्टइंडीज सीरीज में बेंच पर बैठने के बाद अब सवाल उठता है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड दौरे पर मौका मिलेगा. दरअसल, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर का इंटेंट बिलकुल क्लीयर है. दोनों ही अपने बयान में ये साफ कर चुके हैं कि वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: ‘ये टीम के लिए अच्छा है…’, श्रेयस अय्यर ने खुद बताई सीरीज ड्रॉ होने की असली वजह, इसे सीधे तौर पर ठहराया जिम्मेदार

'मौके के बारे में ज्यादा न सोचो तो अच्छा होगा…', वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बैठाए रखने के बाद आया श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button