यूपी – कानपुर: केशव स्मृति भवन का नाम बदलकर श्री अशोक सिंहल स्मृति भवन किया गया – INA

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक रहे अशोक सिंहल के जन्म शताब्दी वर्ष पर रविवार को गांधी नगर स्थित केशव स्मृति भवन का नाम बदलकर श्री अशोक सिंहल स्मृति भवन कर दिया गया। अशोक सिंहल ने इस भवन में करीब 19 वर्षों तक निवास कर संगठन और हिंदू समाज के लिए कार्य किया था। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया।




आरएसएस के प्रांत प्रचारक श्रीराम ने कहा कि अशोक सिंहल ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और हिंदू समाज के लिए समर्पित किया। सिंहल के साथ कार्य कर चुके पुराने स्वयंसेवक ज्ञानेंद्र मिश्र, दीपक राजे, जगन्नाथ गुप्ता, अरविंद मेहरोत्रा समेत अन्य ने सिंहल की कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और उनके साथ बिताए समय को याद किया। कार्यक्रम में प्रांत संघ चालक भवानी भीख, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेंद्र, प्रांत कार्यवाह रामकेश, डॉ. अनुपम, साहब लाल, अंकुर दीक्षित आदि मौजूद रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button