दिल्ली – दिल्ली : पेरेंट्स मीटिंग के दौरान तीसरी मंजिल से नीचे गिरी बच्ची, हालत नाजुक; स्कूल मैनेजमेंट पर उठे सवाल – #INA

दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां प्रेम नगर थाना क्षेत्र के चौधरी बलदेव सिंह स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग के दौरान एक बच्ची तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। इस हादसे में बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक, यह घटना चौधरी बलदेव सिंह स्कूल में तब हुई जब पेरेंट्स मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान एक बच्ची तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं और उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना 10 अक्तूबर की है। छात्रा को पहले तोमर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे महाराजा अग्रसेन अस्पताल रेफर कर दिया गया। छात्रा की मां की शिकायत पर प्रेम नगर थाना पुलिस ने 16 अक्तूबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 125(ए) के तहत मामला दर्ज किया। शिकायत में स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों को लेकर सवाल उठाए गए हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button