UP News: पहले पूर्व MLA सुरेश राठौड़, अब अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI; क्या है अंकिता भंडारी केस से कनेक्शन? – INA

Ankita Bhandari murder case: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो के मामले में CBI की चार सदस्यीय टीम सहारपुर पहुंची. जांच टीम अभिनेत्री उर्मिला सनावर से पूछताछ करने सहारनपुर स्थित उनके आवास पर पहुंची है. इससे पहले CBI की टीम बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से भी पूछताछ कर चुकी है. वायरल ऑडियो को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

दरअसल, कुछ दिन पहले अभिनेत्री उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ के बीच बातचीत का एक ऑडियो सामने आया था. इस ऑडियो में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर चर्चा होने का दावा किया गया. ऑडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई थी. बातचीत में बीजेपी के एक बड़े नेता का नाम सामने आने की बात भी कही गई थी.

हालांकि, वायरल ऑडियो में किए गए दावों और उसमें सामने आए नामों की पुष्टि नहीं हुई है. किसी बातचीत में नाम आने भर से किसी व्यक्ति की संलिप्तता साबित नहीं होती. इसी वजह से ऑडियो की सत्यता, बातचीत के संदर्भ और उससे जुड़े तथ्यों की जांच अहम मानी जा रही है.

पहले सुरेश राठौड़ से हुई पूछताछ

इस मामले में CBI की टीम इससे पहले बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से पूछताछ कर चुकी है. अब अभिनेत्री उर्मिला सनावर के सहारनपुर स्थित आवास पर टीम के पहुंचने को इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है. पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी वायरल ऑडियो और उससे जुड़े तथ्यों के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

ऑडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुए मुकदमे

ऑडियो सामने आने के बाद उर्मिला सनावर और सुरेश राठौड़ के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी. इसके बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. वायरल बातचीत और उससे जुड़े आरोपों ने राजनीतिक स्तर पर भी बहस छेड़ दी थी.

अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड का चर्चित मामला रहा है. ऐसे में इससे जुड़े ऑडियो के सामने आने के बाद जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर लोगों की नजर है. अब CBI की पूछताछ के बाद यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच में कौन-से तथ्य सामने आते हैं.

पहले पूर्व MLA सुरेश राठौड़, अब अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI; क्या है अंकिता भंडारी केस से कनेक्शन?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button