यूपी – यूपी: सुबह-शाम ठंडक से शुरू हुआ सर्दी का सफर, अब बारिश के आसार नहीं; इस सप्ताह के मौसम का पूर्वानुमान जारी – INA

प्रदेश के मौसम में अब धीरे-धीरे ठहराव आने लगा है। रविवार को ज्यादातर जिलों में दिनभर धूप खिली रही और दिन के तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ। वहीं रात के पारे में हल्की गिरावट से सुबह-शाम और रात में ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। ऐसे में पूरे सप्ताह मौसम साफ और शुष्क रहने के आसार हैं।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक धूप के कारण दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात का तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है। इससे दिन सुहाना और सुबह-रात ठंडी रहेगी। रविवार को प्रयागराज 34.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म और बरेली 17.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा।