यूपी – कानपुर: मंदिर से चोरी चार मुकुट 24 घंटे में बरामद, बांदा का युवक गिरफ्तार – INA

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के गेट नंबर-1ए स्थित झगड़ेश्वर हनुमान मंदिर से चोरी हुए चार मुकुट जीआरपी ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिए। मामले में बांदा निवासी 20 वर्षीय युवक कृष्णा तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मुकुटों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह में बताया कि मंदिर में स्थापित भगवान गणेश, मां दुर्गा, मां काली और हनुमान जी के मुकुट चोरी हुए थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और धरातलीय सूचना जुटाई। इसके बाद 18 अक्तूबर को स्टेशन के प्रयागराज छोर पर कूड़ाघर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से सफेद धातु के चारों मुकुट बरामद किए हैं। आरोपी बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के लवली टीका मऊ गांव का रहने वाला है। जीआरपी ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर . की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button