Sport : खत्म होने वाला है इंतजार! रोहित शर्मा-विराट कोहली इस दिन एक्शन में लौटेंगे, खेलेंगे 5 वनडे मैच, नोट कर लो डेट और टाइमिंग #INA

Rohit Sharma Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम 45 दिन लंबे न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी, जिसमें एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच खेला जाएगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे मैचों की वनडे सीरीज के बारे में बताते हैं, जिसका हर क्रिकेट फैन को बेसब्री से इंतजार है. 

4 नवंबर से एक्शन में लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है और उसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं. ऐसे में अब क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होगा और उनके चहेते दिग्गज खिलाड़ी रोहित और विराट जल्द ही एक्शन में नजर आएंगे. 

कितने बजे शुरू होगा वनडे मैच?

IND VS NZ वनडे सीरीज की टाइमिंग में भी आपको बदलाव देखने को मिलेगा. वहीं वनडे मैचों की सुबह 7.30 बजे से खेले जाएंगे, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे.

2 टीमों का क्यों हुआ चुनाव?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे और फिर आखिरी के 2 मैचों में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. दरअसल, भारत को वनडे सीरीज के बाद 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इसलिए सिलेक्टर्स ने खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए वनडे सीरीज के लिए 2 टीमों का ऐलान किया है.

पहले तीन वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान) , रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

4 नवंबर से होगी वनडे सीरीज की शुरुआत

न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली वनडे सीरीज का हर क्रिकेट फैन बेसब्री से इंतजार कर रहा है, क्योंकि एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली एक्शन में नजर आएंगे. वनडे सीरीज 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेले जाने वाले मैच के शुरू होगी. दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंगटन, तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन, चौथा वनडे 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई और 15 नवंबर को पांचवां और आखिरी वनडे मैच माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा.

मैच

तारीख

दिन

मुकाबला

वेन्यू

पहला वनडे

4 नवंबर 2026

बुधवार

भारत vs न्यूजीलैंड

ईडन पार्क, ऑकलैंड

दूसरा वनडे

7 नवंबर 2026

शनिवार

भारत vs न्यूजीलैंड

एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन

तीसरा वनडे

10 नवंबर 2026

मंगलवार

भारत vs न्यूजीलैंड

सेडन पार्क, हैमिल्टन

चौथा वनडे

13 नवंबर 2026

शुक्रवार

भारत vs न्यूजीलैंड

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

पांचवां वनडे

15 नवंबर 2026

रविवार

भारत vs न्यूजीलैंड

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

ये भी पढ़ें: IND W VS ZIM W: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी-20? जानिए कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन

खत्म होने वाला है इंतजार! रोहित शर्मा-विराट कोहली इस दिन एक्शन में लौटेंगे, खेलेंगे 5 वनडे मैच, नोट कर लो डेट और टाइमिंग





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button