UP News: वायुसेना के शौर्य की साक्षी बनेगी काशी… महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा के इंतजाम, 20 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना – INA

Varanasi Air Show: भारतीय सेना और वायुसेना के शौर्य, साहस और सामरिक क्षमता का प्रदर्शन करने वाले एयर शो को लेकर धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में तैयारियां तेज हो गई हैं. 22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित इस आयोजन में 15 से 20 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थागत तैयारियां की जा रही हैं.

आयोजन को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, चिकित्सा सुविधाओं और पुलिसकर्मियों के विशेष प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है. एयर शो में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों समेत कई गणमान्य हस्तियों के शामिल होने की संभावना है.

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी

बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस और प्रशासन शहर के प्रमुख मार्गों, घाटों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी कर रहे हैं. पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल ने बताया कि एयर शो की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को ड्यूटी स्थल की जिम्मेदारी सौंपने के साथ शहर की भौगोलिक स्थिति और बनावट से भी परिचित कराया जाएगा.

इसके लिए उन्हें काशी की गलियों, सड़कों, घाटों और विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी जाएगी, ताकि ड्यूटी के दौरान रास्तों की पहचान और आवागमन में आसानी हो.बाहर से आने वाले पुलिस बल को स्थानीय परिस्थितियों से परिचित कराने की योजना है. जवानों को प्रमुख मार्गों, घाटों, संकरी गलियों और महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी दी जाएगी.

ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था पर जोर

इससे भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण को बेहतर बनाने के साथ आपात स्थिति में त्वरित सहायता पहुंचाने में भी मदद मिलेगी. एयर शो में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है. इसके तहत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, निर्धारित पार्किंग स्थल और आपातकालीन सेवाओं के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है.

साथ ही, आयोजन स्थल और शहर के प्रमुख क्षेत्रों में अस्थायी पुलिस थानों एवं चौकियों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने की तैयारी है, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई को भी तैयारियों का अहम हिस्सा बनाया जा रहा है. इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य बड़ी संख्या में आने वाले दर्शकों की आवाजाही को सुगम बनाना और आयोजन के दौरान आमजन की सुविधा सुनिश्चित करना है.

महाकुंभ की तर्ज पर सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारी

काशी में पहली बार आयोजित होने जा रहे इस एयर शो को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थापन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. महाकुंभ की तर्ज पर व्यापक तैयारियों के तहत पुलिसकर्मियों को स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी देने, यातायात व्यवस्थित रखने और आपातकालीन सेवाओं को तैयार रखने पर जोर है. भारतीय सेना और वायुसेना के शौर्य से रूबरू कराने वाले इस आयोजन में सुरक्षा, अनुशासन और बेहतर प्रबंधन की अहम भूमिका रहेगी.

ये भी पढ़ें: UP के इस गांव में रावण के 9 सिर-10 भुजाएं, दशहरे में होती है पूजा; नहीं होता दहन

वायुसेना के शौर्य की साक्षी बनेगी काशी… महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा के इंतजाम, 20 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button