Sport : IND vs NZ : भारत या न्यूजीलैंड कौन जीतेगा टी20 सीरीज? जानिए क्या कहते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड #INA

IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली है. इस सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर यानी गुरुवा से होने जा रहा है. इस सीरीज के लिए आज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है. इस सीरीज में भारत के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे तूफानी बल्लेबाजों का जलवा आपको देखने के लिए मिलेगा. वहीं बॉल के साथ अनुभवी भुवनेश्वर कुमार अर्शदीप सिंह के साथ धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. उससे पहले आज हम आपको बताने वाले हैं. भारत या न्यूजीलैंड कौन सी टीम इस पांच मैचों की सीरीज जीत सकती है.
इस बारे में हम आपको भारत और न्यूजीलैंड के टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड के आधार पर बाएंगे. हम आपको बताएंगे कि टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर कितने टी20 मुकाबले खेले हैं और उसे अब तक कितनों में जीत मिली है. इसके आधार पर पता चल जाएगा कि, भारत या न्यूजीलैंड कौन सी टीम इस पांच मैचों की टी20 सीरीज को जीत सकती है. तो आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
कब-कहां और कितने बजे से होगा भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला टी20 मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच ये मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:30 से होगी. वहीं इस मैच का टॉस 12 बजे होगा.
#WATCH | Karnataka | The Indian Cricket team leaves for New Zealand from Bengaluru
The Indian cricket team’s tour of New Zealand runs from October 22 . December 1, 2026, featuring 5 T20Is, 5 ODIs, and 2 Tests pic.twitter.com/sA03h27HHL
— ANI (@ANI) October 19, 2026
भारत और न्यूजीलैंड के टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम को कुल 19 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सिर्फ 11 मैच अपने नाम किए हैं. इस दौरान इन दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला बराबरी पर छूटा है. इन आंकड़ों के हिसाब से भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी है.
अगर बात टीम इंडिया के न्यूजीलैंड की सरजमीं पर हुए टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो, इंडियन क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में अब तक कुल 12 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उसे 5 मैचों में जीत हासिल हुई है. वहीं 4 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया है.
इसके अलावा पिछले 10 टी20 मुकाबलों में से 7 भारत ने जीते हैं, जबकि 4 मैच में न्यूजीलैंड को जीत मिली है. इस दौरान एक मैच टाई रहा है. इन आंकड़ों को भी देखें तो यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है और वो न्यूजीलैंड से आगे हैं.
History isn’t on their side! 😬🤫
7 Wins. Pure Dominance. Can the Black Caps break the spell, or are we settling the score once and for all? 🥶️
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, starting 22nd Oct, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony… pic.twitter.com/m54jIxPnHg
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 18, 2026
कौन जीत सकता है पांच मैचों की टी20 सीरीज?
भारत और न्यूजीलैंड के टी20 हेड टू हेड आंकड़ों के हिसाब से भारतीय क्रिकेट टीम इस पांच मैचों की टी20 सीरीज को जीत सकती है. अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव बॉल के साथ लगातार विकेट चटका रहे हैं. अब इनके साथ अनुभवी बॉलर भुवनेश्वर कुमार भी जुड़ गए हैं. ये सभी खिलाड़ी चल गए तो भारत न्यूजीलैंड ने न्यूजीलैंड से सीरीज आसानी से जीत सकता है.
ये भी पढ़ें : ‘वनडे और टी20 में कभी-कभी खेलना चाहिए…’ पूर्व क्रिकेटर का बयान वायरल, जानिए भुवनेश्वर और बुमराह को लेकर क्या कहा?
IND vs NZ : भारत या न्यूजीलैंड कौन जीतेगा टी20 सीरीज? जानिए क्या कहते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,