Sport : जापान में भारत का जलवा, पहले ही दिन 4 गोल्ड सहित जीते 11 मेडल, एशियन पैरा गेम्स 2026 में खिलाड़ियों ने रचा इतिहास #INA

Asian Para Games 2026: जापान के आईची-नागोया में आयोजित हो रहे 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 के पहले दिन 19 अक्टूबर को भारतीय पैरा-एथलीटों ने इतिहास रच दिया है. पदक मुकाबलों के पहले ही दिन भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 मेडल अपने नाम किए हैं. इन 11 पदकों में 4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. इस धमाकेदार शुरुआत की बदौलत भारत मेडल टैली में दुनिया भर में चौथे स्थान पर पहुंच गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सोशल मीडिया के जरिए सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके इस शानदार जज्बे की सराहना की है. 

शूटिंग और एथलेटिक्स में भारत ने गाड़े झंडे

एशियन पैरा गेम्स 2026 के पहले दिन भारतीय पैरा-एथलीटों का सबसे दमदार प्रदर्शन शूटिंग (निशानेबाजी) और एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड) के मैदान पर देखने को मिला.

निशानेबाजी में दिखा मोना का जलवा

निशानेबाजी के मैदान पर स्टार शूटर मोना अग्रवाल ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में असाधारण प्रदर्शन करते हुए नया एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड बनाया और देश की झोली में पहला गोल्ड मेडल डाला.

लॉन्ग जंप में निषाद कुमार ने जीता गोल्ड मेडल

ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में दो बार के पैरालंपिक सिल्वर मेडल विजेता निषाद कुमार ने अपनी बादशाहत साबित की. उन्होंने पुरुषों की लॉन्ग जंप T47 स्पर्धा में 7.11 मीटर की शानदार छलांग लगाकर गोल्ड अपने नाम किया. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस खास स्पर्धा में यह उनका पहला ही मुकाबला था, जिसे उन्होंने ऐतिहासिक बना दिया. 

भाला जैवलीन में भारत का दबदबा

पुरुषों के जैवलीन थ्रो F46 इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने एकतरफा जलवा बिखेरा. भारत के रिंकू हुड्डा ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, जबकि हमवतन अजीत सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इन दोनों दिग्गजों ने पोडियम पर एक साथ दो तिरंगे लहराकर देश का गौरव बढ़ाया.

दौड़ में सौम्या कुमार बी ने गोल्ड और राधा वेंकटेश ने जीता सिल्वर

रेसिंग ट्रैक पर भी भारतीय महिला धावकों का कमाल देखने को मिला. महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में सौम्या कुमार बी. ने रफ्तार का दम दिखाते हुए गोल्ड मेडल जीता. इसी रेस में शानदार दौड़ लगाते हुए भारत की ही राधा वेंकटेश ने सिल्वर मेडल जीतकर दोहरी सफलता सुनिश्चित की.  

तीरंदाजी में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मेडल जीतने के अलावा, भारत की सनसनीखेज तीरंदाज शीतल देवी और राकेश कुमार (टोमन कुमार) की जोड़ी ने पैरा-आर्चरी के मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में 1402 अंक हासिल कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड (विश्व कीर्तिमान) बना दिया। शीतल देवी ने महिलाओं के इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन राउंड में भी 704 अंक बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की और नया एशियन रिकॉर्ड स्थापित किया है।

जूडो और स्विमिंग में भी आई कामयाबी

सिर्फ ट्रैक और फील्ड ही नहीं, भारत को पैरा-जूडो में कोकिला कौशिकलाटे ने सिल्वर और पेरिस पैरालंपिक के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट कपिल परमार ने ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. वहीं पैरा-स्विमिंग के 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13 इवेंट में रवि कार्तिक बुदिगीना ने शानदार सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया. पहले दिन के इस बेमिसाल प्रदर्शन को देखकर उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय खिलाड़ी इस बार साल 2023 के 111 मेडल्स के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देंगे.

यह भी पढ़ें:  ‘उसे थकाओ मत’, रवि शास्त्री ने न्यूज़ीलैंड दौरे से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर कह दी ये बड़ी बात

जापान में भारत का जलवा, पहले ही दिन 4 गोल्ड सहित जीते 11 मेडल, एशियन पैरा गेम्स 2026 में खिलाड़ियों ने रचा इतिहास





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button