खबर शहर , Agra News: मेरी सहेली ने पहुंचाई 2.15 लाख महिला यात्रियों को सहायता – INA

आगरा। ट्रेन में अकेले सफर कर रहीं महिलाओं की सुरक्षा और मदद के लिए आरपीएफ की मेरी सहेली टीमें मुस्तैद हैं। छह महीने में मंडल में 2,15,727 महिला यात्रियों को सहायता दी गई। मंडल में पांच टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें महिलाओं की सुरक्षा के साथ सीट संबंधी परेशानी और दूसरी जरूरतों में मदद करती हैं।