Sport : हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा का तूफान, तीसरे T20 मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 217 रनों का लक्ष्य #INA

IND W vs ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने तहलका मचा दिया है. भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 91 रनों की नाबाद और तूफानी पारी खेली, जबकि ओपनर शेफाली वर्मा ने 69 रन बनाए. जिम्बाब्वे को यह मैच और अपनी साख बचाने के लिए अब 217 रनों का बेहद मुश्किल लक्ष्य मिला है.

शेफाली वर्मा ने दी विस्फोटक शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए ओपनर शेफाली वर्मा ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्कों की बरसात कर दी. उन्होंने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और महज 37 गेंदों में 69 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौका और 5 छक्का शामिल रहा. उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया को वह मजबूत शुरुआत मिली, जिसकी उम्मीद की जा रही थी.

हरमनप्रीत कौर ने खेली नाबाद 91 रनों की पारी

शेफाली के आउट होने के बाद पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला. हरमनप्रीत ने आज बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और विरोधी टीम के हर प्लान को नाकाम कर दिया. उन्होंने मैदान पर संभलकर खेलते हुए सिर्फ 41 गेंदों में 91 रनों की धमाकेदार नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौका और 5 छक्का निकला. हालांकि, वह अपने शतक से चूक गईं, लेकिन उनकी इस पारी ने भारत को 200 रन के पार पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई.

निर्धारित 20 ओवर में भारत ने बनाए 216 रन

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा सिर्फ अनुष्का शर्मा ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं. उन्होंने ओपनिंग करते हुए 20 गेंदों पर 28 रनों का योगदान दिया. इस तरह भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. स्मृति मंधाना आज ओपनिंग करने नहीं आईं. दरअसल, टॉस के वक्त ही मंधाना ने साफ कर दिया था कि भारतीय टीम सीरीज पहले ही जीत चुकी है, इसलिए वे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को क्रीज पर ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहती थीं. 

आखिरी ओवरों में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए कुछ विकेट जरूर चटकाए, लेकिन वे रनों की रफ्तार को पूरी तरह रोकने में नाकाम रहे. जिम्बाब्वे की ओर से सबसे सफल गेंदबाज बिलव्ड बिजा रहीं, जिन्होंने 4 ओवर में 50 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके. उनके अलावा नोमवेलो सिबांडा, न्याशा ग्वांज़ुरा और तेंदाई मकुशा को भी 1-1 विकेट मिला.

जिम्बाब्वे के सामने 217 रनों की कठिन चुनौती

3 मैचों की इस टी20 सीरीज को भारतीय टीम पहले ही 2-0 से अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में सीरीज के इस अंतिम मैच में जिम्बाब्वे को अपनी साख बचाने और क्लीन स्वीप से बचने के लिए 217 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला है, जो इस पिच पर हासिल करना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा.

यह भी पढ़ें:  110 पर गिरे 6 विकेट, फिर साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने जो किया देखते रह गई ऑस्ट्रेलिया, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

 

हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा का तूफान, तीसरे T20 मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 217 रनों का लक्ष्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button