Sport : हरमनप्रीत-शैफाली के तूफान में उड़ा जिम्बाब्वे, 92 रनों से रौंदकर टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में किया 3-0 से सूपड़ा साफ #INA

IND W vs ZIM W 3rd T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 92 रनों की बड़ी जीत दर्ज की है. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए थे. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 124 रन ही बना सकी. इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की इस टी20 सीरीज में 3-0 से ऐतिहासिक क्लीन स्वीप कर दिया है.
हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा का चला जादू
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए ओपनर शेफाली वर्मा ने सिर्फ 37 गेंदों में 69 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौका और 5 छक्का शामिल था. उनके आउट होने के बाद पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने विरोधी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई. हरमनप्रीत ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 41 गेंदों में 91 रनों की नाबाद और ऐतिहासिक पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौका और 5 छक्का निकला. इन दोनों के अलावा स्मृति मंधाना की जगह ओपनिंग करने आईं अनुष्का शर्मा ने भी 20 गेंदों पर 28 रनों का उपयोगी योगदान दिया, जिसकी बदौलत भारत ने 7 विकेट खोकर 216 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था.
जिम्बाब्वे की ओर से सबसे सफल गेंदबाज बिलव्ड बिजा रहीं, जिन्होंने 4 ओवर में 50 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे. उनके अलावा नोमवेलो सिबांडा, न्याशा ग्वांज़ुरा और तेंदाई मकुशा को भी 1-1 सफलता मिली है.
Innings Break!
Fierce knocks from Vice-captain Shafali Verma and Harmanpreet Kaur 🤝
Over . our bowlers ⌛
Scorecard ▶️ https://t.co/JQfrsq5B2K#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ pic.twitter.com/0vPDXTUiS9
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस दिखी जिम्बाब्वे
217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही. भारतीय गेंदबाजों ने लगातार सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम पर दबाव बनाए रखा. जिम्बाब्वे की तरफ से शार्ने मेयर्स और बीलव्ड बिजा ने अकेले लड़ाई लड़ी. शार्ने मेयर्स ने 49 गेंदों में 60 रनों की सबसे पारी खेली. जबकि बीलव्ड बिज़ा 44 रन बनाईं, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला. भारत की ओर से नंदनी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए. जबकि अरुंधति रेड्डी, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़ और निकी प्रसाद को 1-1 विकेट मिला.
Milestone unlocked! 🔓
Arundhati Reddy claims her 5️⃣0️⃣th T20I wicket 🙌
Updates ▶️ https://t.co/JQfrsq5B2K#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ pic.twitter.com/LHcklBRKfN
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
पहली द्विपक्षीय सीरीज में भारत का एकतरफा कब्जा
आपको बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच यह इतिहास की पहली द्विपक्षीय टी20 सीरीज थी. कप्तान स्मृति मंधाना की अगुवाई में टीम इंडिया ने इस पूरी सीरीज में कमाल का खेल दिखाया. बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, भारतीय खिलाड़ियों ने तीनों ही मैचों में जिम्बाब्वे को टिकने का कोई मौका नहीं दिया. टी20 सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ करने के बाद अब भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं. इस बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया अब 23 अक्टूबर से वडोदरा में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक बार फिर जिम्बाब्वे से लोहा लेने के लिए तैयार है.
Emphatic! 👏#TeamIndia clinch the series 3-0 with their biggest win at home (by runs) in T20Is 🔝
Scorecard ▶️ https://t.co/JQfrsq5B2K#INDvZIM | @mflone_ pic.twitter.com/e0Wo6FZofm
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
यह भी पढ़ें: 110 पर गिरे 6 विकेट, फिर साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने जो किया देखते रह गई ऑस्ट्रेलिया, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
हरमनप्रीत-शैफाली के तूफान में उड़ा जिम्बाब्वे, 92 रनों से रौंदकर टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में किया 3-0 से सूपड़ा साफ
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,