UP News: बागपत में रफ्तार का कहर! सड़क पार कर रही सगी बहनों को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत – INA

उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ. यहां दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे (NH-709B) पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही दो बहनों को कुचल दिया. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इन दोनों बच्चियों की पहचान यहां पाली गांव में रहने वाले तालीम की दो बेटियों तीन वर्षीय अलीना और छह वर्षीय नव्या के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक दोनों बच्चियां हाईवे पार अपने चाचा के घर गईं थी. वहां से वापस लौटते समय दोनों हाईवे पार कर रहीं थीं. इसी दौराान ईंटों से लदा तेज रफ्तार ट्रक इन्हें रौंदते हुए निकल गया. इसमें दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही इनके घर में कोहराम मच गया. परिजन आनन फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने इनके शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

गाड़ी छोड़कर फरार हो गया ड्राइवर

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. अब पुलिस ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक और ड्राइवर की तलाश कर रही है. पुलिस के मुताबिक जल्द ही ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया जाएगा. उधर, मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही दोनों बच्चियां उछल कर काफी दूर जा गिरी और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

परिवार में पसरा मातम

हादसे के बाद इन बच्चियों के परिवार के साथ ही पूरे गांव में मातम पसर गया है. गांव वालों के मुताबिक हाईवे पर अक्सर तेज रफ्तार की वजह से हादसे होते रहते हैं. बावजूद इसके पुलिस और प्रशासन की ओर से हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किया जा रहा. दिनदहाड़े हाईवे पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क पार करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

बागपत में रफ्तार का कहर! सड़क पार कर रही सगी बहनों को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button