खबर शहर , Agra News: बटेश्वर तीर्थ नगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दशहरा, घर-घर हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजन – INA

बटेश्वर। प्रसिद्ध तीर्थ में मंगलवार को दशहरा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तीर्थ नगरी में घर-घर विशेष पकवान बनाए गए और पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना की गई। पर्व के तहत लोगों ने अपने घरों में अस्त्र-शस्त्रों का विधिवत पूजन किया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने स्थानीय मंदिरों में पहुंचकर दर्शन, पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर धार्मिक आयोजनों और उत्सव का माहौल बना रहा।