Crime- बरेली: मानदेय नहीं मिलने पर आउटसोर्स सफाई कर्मियों ने दिया धरना, अस्पताल में लगा गंदगी का अंबार -#INA

बरेली में दो माह से मानदेय नहीं मिलने पर जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। जिसके चलते अस्पतालों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहा। 

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने से परिवार के भरण पोषण में काफी कठिनाइयों झेलनी पड़ रही है। तमाम मांग पत्र देने के बाद भी व्यवस्था सुधारने का नाम नहीं ले रही है, जिसके चलते बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया।

एडीएसआईसी डॉ आरसी दीक्षित ने बताया कि आउटसोर्स से सफाई का ठेका सीधे लखनऊ से होता है। इनके मैनेजर को कार्यालय बुलाया है। भुगतान संबंधी बातचीत कर रहे हैं। एक घंटे में सफाई करा ली जाएगी। आज ही इस भुगतान के मामले पर सकारात्मक कार्रवाई कराई जाएगी।

Credit By Amar Ujala

Back to top button