Tach – Apple New Phone : एक ग्राहक को सिर्फ 2 फोन मिलेगा, Apple Duo की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने लगाई शर्त

Last Updated:
Apple New Phone : ऐपल ने उसके नए प्रोडक्ट Apple Duo की लॉन्चिंग से पहले इसकी बिक्री को लेकर शर्त लगा दी है. कंपनी ने कहा है कि एक ग्राहक को 2 से ज्यादा आईफोन नहीं बेचा जा सकेगा. वैसे तो यह जानकारी अभी सिर्फ कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर दी गई है, जहां लिखा है कि ग्राहक को 2 से ज्यादा आईफोन नहीं बेचा जाएगा. भारत में 23 अक्टूबर को Apple Duo की लॉन्चिंग होने जा रही है.
ऐपल का iPhone Duo 23 अक्टूबर को लॉन्च होगा.
नई दिल्ली. ऐपल के आईफोन जब भी लॉन्च होते हैं तो भारत में उसका क्रेज देखते ही बनता है. आपने भी आईफोन-17 और 18 के लॉन्च होने पर सोशल मीडिया पर जरूर देखा होगा. इस बार ऐपल एक ऐसा प्रोडक्ट ला रही है, जिसकी लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने शर्त लगा दी है. ऐपल ने कहा है कि एक ग्राहक को सिर्फ 2 फोन ही बेचा जाएगा. ऐसा शायद पहली बार हुआ है, जब कंपनी को अपने प्रोडक्ट बेचने पर इस तरह की कैपिंग लगानी पड़ी है.
भारत में 23 अक्टूबर को Apple Duo की लॉन्चिंग होने जा रही है. इससे पहले Apple के भारतीय ऑनलाइन स्टोर पर iPhone की खरीद को लेकर एक कैपिंग दिख रही है. इसमें कहा गया है कि एक ग्राहक अधिकतम दो iPhone ही खरीद सकता है. यह सीमा एक ही मॉडल या अलग-अलग मॉडल के iPhone खरीदने पर भी लागू होगी. यानी ऑनलाइन स्टोर से तीसरा iPhone खरीदने पर रोक लग सकती है.
ऑनलाइन खरीदने की अनुमति नहीं
हालांकि, Apple की ओर से इस सीमा को लागू करने की वजह स्पष्ट नहीं की गई है. फिलहाल यह नियम भारतीय ऑनलाइन स्टोर पर देखा गया है. कंपनी के ऑफलाइन स्टोर पर भी यही सीमा लागू है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर यह जानकारी दी गई है कि एक ग्राहक को सिर्फ दो ही Apple Duo बेचा जाएगा. हालांकि, ऑफलाइन स्टोर पर ऐसा कोई नियम अभी क्लीयर नहीं हो सका है.
हाई डिमांड की वजह से लिया फैसला
ऐपल ने यह कैप फोन की हाई डिमांड को देखते हुए लगाई है. iPhone Duo भारत में लॉन्च होगा 23 अक्टूबर को, लेकिन इसका प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से ही शुरू हो गया है, जहां इसकी जबरदस्त डिमांड देखी जा रही है. इसी कारण कंपनी ने इसकी बिक्री पर कैप लगा दी है. भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है. यह ऐपल का पहला फोल्डेबल फोन है. कंपनी ने यह कैप सिर्फ भारत में ही नहीं लगाई है, बल्कि अमेरिका, चीन, सिंगापुर और हांगकांग में भी लगा रखी है. ऐपल ने बताया है कि 23 अक्टूबर से यह फोन भारत में उपलब्ध होगा और कंपनी की वेबसाइट, रिटेल पार्टनर के जरिये बेचा जाएगा.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…
और पढ़ें
Source link