Sport : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से जीत के लिए मिला 226 रन का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स और टिम सीफर्ट ने बल्ले से मचाया तहलका #INA

IND vs NZ 1st T20 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इस पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया. इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में फिन एलन और ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन पारी खेली. वहीं टीम इंडिया के लिए मयंक यादव ने शानदार बॉलिंग की, अब टीम इंडिया को इस मुकाबले को जीतने के लिए 226 रन बनाने होंगे.

इस मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों की न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने जमकर खबर ली और शुरुआत के ओवर्स में भारतीय गेंदबाज विकेट लिए तरसते हुए नजर आए. भारत को पहली सफलता के लिए पांचवें ओवर का इंतजार करना पड़ गया. इस मैच में भारत का कोई भी गेंदबाज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के सामने ज्यादा असरदार नजर नहीं आया. 

एलन और सीफर्ट ने दिलाई शानदार शुरुआत

न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए फिन एलन और टिम सीफर्ट आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 5 ओर में 49 रन जोड़े. भारत को पहली सफलात टिम सीफर्ट के रूप में मिली. सीफर्ट 13 बॉल में 3 चौके और 1 छक्के के साथ 25 रन बनाकर मयंक यादव की गेंद पर आउट हुए. इसके बाद न्यूजीलैंड ने 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 65 रन बनाए. फिन एलन ने शानदार पारी खेली लेकिन वो अर्धशतक लगाने से चूक गए. उन्होंने 24 बॉल में 5 चौके और 2 छक्कों के साथ 45 रन बनाए. उन्हें अक्षर पटेल ने तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया.

ग्लेन फिलिप्स ने ठोकी हाफ सेंचुरी

इसके बाद डेरिल मिशेल ने ग्लेन फिलिप्स ने पारी को आगे बढ़ाया. इन दोनों ने टीम का स्कोर 122 रन तक पहुंचाया. इसके बाद न्यूजीलैंड को तीसरा झटका डेरिल मिशेल के रूप में लगा. उन्होंने 19 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 28 रनों की पारी खेली. इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड के लिए अर्धशतक लगाया. उन्होंने 27 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ अपना अर्दशतक पूरा किया.

बेवॉन जैकब्स ने भी दिखाया बल्ले का दम

न्यूजीलैंड को चौथा झटका बेवॉन जैकब्स के रूप में लगा. उन्हें अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में रन आउट किया. जैकब्स ने 16 बॉल में 3 छक्कों के साथ 31 रनों की पारी खेली. वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 40 बॉल में 7 चौके और 3 छक्कों के साथ 82 रनों की पारी खेली. माइकल ब्रेसबेल ने टीम के लिए 7 रनों का योगदान दिया.

इन भारतीय गेंदबाजों को मिले विकेट

टीम इंडिया के लिए इस मैच में अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 51 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. वहीं अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 44 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. टीम के लिए मयंक यादव ने 4 ओवर में 40 रन खर्च किए और 1 विकेट अपने नाम किया. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 4 ओवर में 40 रन दिए और भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 49 खर्च किए. 

ये भी पढ़ें : IND vs NZ 1st T20 : श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड की पहले बल्लेबाजी, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से जीत के लिए मिला 226 रन का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स और टिम सीफर्ट ने बल्ले से मचाया तहलका





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button