UP News: अब जेल में कटेगी श्रद्धा दुबे की रात, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा – INA

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को कोर्ट में पेश किया. सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. इससे पहले पुलिस ने तीनों से पूछताछ की और सिविल अस्पताल में उनका मेडिकल कराया. पुलिस अब शिवा की मौत से जुड़े तथ्यों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.
नागपुर से लखनऊ लाई गई श्रद्धा दुबे
श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को यूपी STF ने मंगलवार को नागपुर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था. इसके बाद तीनों को लखनऊ लाया गया. गुरुवार सुबह करीब 10 बजे श्रद्धा दुबे को हजरतगंज थाने पहुंचाया गया. इस दौरान वह अपना चेहरा छिपाती नजर आई. उसने हाथ उठाकर अपना चेहरा ढकने की कोशिश की और फिर थाने के अंदर चली गई.
ये भी पढे़ं- शिवा शर्मा केस: लखनऊ पुलिस ने 6 घंटे में श्रद्धा दुबे से पूछे 13 सवाल, हर बार कहा- वकील से बात कीजिए
श्रद्धा दुबे से 6 घंटे तक हुई पूछताछ
पुलिस ने हजरतगंज थाने में श्रद्धा दुबे से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान जांच टीम ने उससे घटना वाले दिन की परिस्थितियों और शिवा शर्मा की मौत से जुड़े सवाल पूछे. उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश से भी अलग-अलग पूछताछ की गई. सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान श्रद्धा ने पुलिस के कई सवालों का जवाब देने से परहेज किया. वह बार-बार यही कहती रही कि उससे नहीं, बल्कि उसके वकील से बात की जाए. पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ के जरिए घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
सिविल अस्पताल में कराया गया मेडिकल
पूछताछ के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को एक ही वैन में बैठाकर सिविल अस्पताल ले गई. यहां करीब 35 मिनट तक उनकी मेडिकल जांच की गई. सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि पुलिस दो महिलाओं और एक पुरुष को मेडिको-लीगल जांच के लिए लेकर आई थी. पुलिस की मौजूदगी में तीनों की जांच की गई और सभी के स्वास्थ्य संबंधी मानक सामान्य पाए गए. मेडिकल के बाद पुलिस तीनों को अपने साथ ले गई.
ये भी पढ़ें- शिवा डेथ केस: आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, नागपुर में किसने दिया संरक्षण?
वहीं मामले में डीसीपी सेंट्रल अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि नागपुर से गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया है. यहां विवेचक और उनकी टीम ने तीनों से विस्तार से पूछताछ की. आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन और अन्य सामान को सील कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है.
9 अक्टूबर को हुई थी शिवा शर्मा की मौत
लखनऊ में 9 अक्टूबर को कारोबारी शिवा शर्मा की श्रद्धा दुबे के फ्लैट से गिरने के बाद मौत हो गई थी. शिवा की मां ने श्रद्धा के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कराई थी. इसके बाद से श्रद्धा फरार चल रही थी. पुलिस अब इस मामले में घटना के पीछे की वजह, शिवा की मौत से जुड़े हालात और तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है. कोर्ट के आदेश के बाद अब तीनों आरोपी 10 दिन तक न्यायिक हिरासत में जेल में रहेंगे.
अब जेल में कटेगी श्रद्धा दुबे की रात, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,