Sport : कितनी तारीख को भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मैच, आज ही नोट कर लीजिए डेट और टाइम #INA

India vs New Zealand 2nd T20I : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मैच बीते गुरुवार यानी 22 अक्टूबर को खेला गया. इस मैच को भारत ने अपने टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े रन चेज 226 को हासिल कर 4 विकेट से जीत लिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई. अब इस सीरीज का अगला मैच कब होगा. कितनी तारीख को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत कितने बजे से होगी. आइए इसके बारे में जानते हैं.
𝗦𝗧𝗔𝗧𝗘𝗠𝗘𝗡𝗧 𝗞𝗡𝗢𝗖𝗞 𝗧𝗢 𝗞𝗜𝗖𝗞 𝗢𝗙𝗙 𝗧𝗛𝗘 𝗧𝗢𝗨𝗥! 💥
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 2nd T201, 24th October 11:30 AM onwards LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND pic.twitter.com/bQ1eTSKYQI
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 22, 2026
कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20 मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला दूसरा टी20 मुकाबला एक बार फिर से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर पहले मुकाबले में 450 से अधिक रन बने. भारत और न्यूजीलैंड दौने ही टीमें बैटिंग फ्रेंडली विकेट पर 200 से अधिक रन बनाए. अब इस पिच पर दूसरा मुकाबला भी हाईस्कोरिंग होने वाला है.
कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20 मैच
इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जाने वाला मैच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला शनिवार को खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में फैंस को एक बार फिर से संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, नमन धीर जैसे स्टार खिलाडियों का जलवा देखने के लिए मिलने वाली है.
The best kind of post-match celebration 🥹
📸 Skipper @ShreyasIyer15 with his biggest fans 🫶#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/7xAidPFquM
— BCCI (@BCCI) October 22, 2026
कितने बजे से खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20 मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला दूसरा टी20 मैच 22 अक्टूबर यानी शनिवार को दोपहर में ही खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत 12:30 बजे बिलकुल पहले मुकाबले की तरह होगी. वहीं इस मैच का टॉस 12 बजे होने वाला है. जिसके लिए भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर मैदान पर आएंगे.
कहां देख पाएंगे भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20 मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच का प्रसारण भी सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर इस मैच का हिंदी में प्रसारण होगा. बाकी सोनी स्पोर्ट्स 1 पर इंग्लिश में इस मैच को देख पाएंगे. वहीं डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में ये मैच देखने को मिलेगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी.
4️⃣2️⃣* Runs
1️⃣5️⃣ Balls
2️⃣8️⃣0️⃣ Strike Rate
5️⃣ Fours & 2️⃣ SixesHow good was that match-winning finish from Naman Dhir? 👇
Scorecard ▶️ https://t.co/ADfFnxXGzz#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/4PgLm8Rbim
— BCCI (@BCCI) October 22, 2026
दोनों टीमों का टी20 स्क्वाड
भारत – संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.
न्यूजीलैंड – फिन एलन, टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर.
ये भी पढ़ें : दूसरे टेस्ट में पस्त हुई ऑस्ट्रेलिया! दक्षिण अफ्रीका ने पारी व 31 रन से हराकर सीरीज में की बराबरी
कितनी तारीख को भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मैच, आज ही नोट कर लीजिए डेट और टाइम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,