Sport : आज कितने बजे से शुरू होगा भारत और जिम्बाब्वे का पहला वनडे मैच, जानिए मुकाबले की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स #INA

IND W vs ZIM W 1st ODI : भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच आज से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज में पहली बार स्मृति मंधाना बतौर नियमित वनडे कप्तान नजर आने वाली हैं. उनका साथ बतौर उपकप्तान दीप्ति शर्मा देंगी. टीम इंडिया ने स्मृति मंंधाना की कप्तानी में पहली टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे के ही खिलाड़ी 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. अब उसके पास मौका होगा कि, वो तीन मैचों की वनडे सीरीज को भी 3-0 से क्लीन स्वीप कर सके. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे से शुरू होगा. इसके साथ ही इस मैच की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स के बारे में आइए जानते हैं.
कब और कहां होगा भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मैच
भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहला वनडे मैच आज यानी 23 अक्टूबर (शुक्रवार) को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा. भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्थित बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के पास धमाल मचाने का मौका होगा.
🏏 महिला क्रिकेट के रोमांच के लिए हो जाइए तैयार! 🔥
🇮🇳 भारत Vs जिम्बाब्वे 🇿🇼
टी20I सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद अब वनडे में भी जीत का परचम लहराने उतरेगी #TeamIndia ✨
#INDvZIM pic.twitter.com/LnnbnQvpEj
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 22, 2026
कितने बजे शुरू होगा भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मैच
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच आज पहला वनडे मैच दोपहर में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होने वाली है. इस मुकाबले के लिए टॉस के लिए दोनों टीमों की कप्तान मैदान पर 1:30 बजे आएंगे. इस मुकाबले में भारत की कप्तान स्मृति मंधाना हैं, तो वहीं जिम्बाब्वे की कमान जोसेफिन नकोमो के हाथों में हैं.
🏏 भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच पहले वनडे मुकाबले में होगी रोमांचक भिड़ंत। 🔥
LIVE प्रसारण देखें DD Sports (DD Free Dish) पर। 📺#INDvZIM #TeamIndia pic.twitter.com/lewJTaBFCI
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 22, 2026
कहां देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मैच
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर खेला जाएगा. इस मैच को फैंस स्टार स्पोर्ट्स 1 पर देख पाएंगे. वहीं इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाने वाला है. वहां आप फ्री डिश टीम पर इस मैच का आनंद उठा सकते हैं. इसके अलावा भारत और जिम्बाब्वे के पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आपको जियोहॉटस्टार ऐप पर और उसकी बेवसाइट पर देखने को मिलेगी.
🚨 . 🚨
Jintimani Kalita replaces injured Renuka Singh Thakur in #TeamIndia’s ODI squad
More Details 🔽 | #INDvZIM | @mflone_ https://t.co/erlYBmRSPl
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 22, 2026
हालांकि इस मैच से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका भी लगा है, क्योंकि तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली मुथूट फिनकॉर्प की तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं. वह अभी भी बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 50 ओवर के फॉर्मेट के लिए जरूरी बॉलिंग वॉल्यूम बना रही हैं. महिला सिलेक्शन कमिटी ने उनकी जगह जिंतीमानी कलिता को चुना है. जिंतीमानी, जो रायपुर में हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज का हिस्सा थीं. टीम के साथ बड़ौदा गई हैं, जहां कल से वनडे सीरीज खेली जाएगी.
भारत और जिम्बाब्वे का वनडे स्क्वाड
भारत: प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), सायाली सतघरे, क्रांति गौड़, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, तेजल हसबनीस, जिंतीमनी कलिता.
जिम्बाब्वे: मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेट कीपर), केलिस नधलोवु, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलव्ड बिज़ा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), शार्ने मेयर्स, न्याशा ग्वानज़ुरा, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, कुडज़ई चिगोरा, तेंदई मकुशा, लोरिन फिरी, चिएड्जा धुरु.
ये भी पढ़ें : कितनी तारीख को भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मैच, आज ही नोट कर लीजिए डेट और टाइम
आज कितने बजे से शुरू होगा भारत और जिम्बाब्वे का पहला वनडे मैच, जानिए मुकाबले की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,