Sport : ये क्या हुआ! आउट होकर भी अभिषेक शर्मा को नहीं लौटना पड़ा वापस, जानिए किस नियम से मिला जीवनदान? #INA

Abhishek Sharma: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 181 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है. इस टारगेट को चेज करने उतरी टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करने आए. मैच के दूसरे ही ओवर में ड्रामा देखने को मिला. जैकब डफी की गेंद पर अभिषेक शर्मा आउट हो गए थे, लेकिन फिर भी उन्हें पवेलियन नहीं लौटना पड़ा. आइए इसके पीछे के नियम के बारे में जानते हैं…
अभिषेक शर्मा को क्यों मिला जीवनदान?
Just the kind of hitting we know Abhishek Sharma for! 🚀
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 2nd T20I LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND pic.twitter.com/PKlKHdHv34
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 24, 2026
न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा को एक ऐसा जीवनदान मिला है, जिसकी हर तरफ चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल, जैकब डफी की गेंद पर नाथन स्मिथ ने बाउंड्री पर कैच भी कर लिया था. लेकिन, फिर मालूम चला कि जिस गेंद पर डफी ने अभिषेक को आउट किया है, वो नो बॉल है.
जी हां, टीवी अंपायर से फ्रंट फुट नो बॉल का सिग्नल मिला. गेंद छोटीडाली गई थी, जिस पर अभिषेक शर्मा ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे (टॉप-एज) से लगकर डीप स्क्वायर में स्मिथ के बाईं ओर चली गई. एक बेहतरीन कैच और शानदार गेंदबाजी, लेकिन अभिषेक को जीवनदान मिल गया.
अभिषेक शर्मा ने पूरे किए 1000 रन
𝐏𝐨𝐢𝐧𝐭𝐢𝐧𝐠 𝐭𝐨 𝐭𝐡𝐞 𝐬𝐤𝐲, 𝐜𝐥𝐢𝐦𝐛𝐢𝐧𝐠 𝐭𝐡𝐞 𝐦𝐢𝐥𝐞𝐬𝐭𝐨𝐧𝐞𝐬! ☝️
Abhishek Sharma brings up 1,000 T20I runs in style, with plenty more fireworks expected from the explosive southpaw! 💥
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 2nd T20I LIVE NOW on Sony… pic.twitter.com/ad7ttbcuQk
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 24, 2026
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में एक बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है. उन्होंने साल 2026 में 1000 टी-20 इंटरनेशनल रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. वह इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे आगे सिर्फ ईशान किशन हैं, जिन्होंने 35 टी-20 आई मैचों में 1159 रन बनाए हैं.
T20I में 1-6 ओवरों के बीच सबसे अधिक छक्के
छक्कों-चौकों की बारिश करते हुए बल्लेबाजी करना अभिषेक शर्मा को काफी पसंद है. इसी बीच अब उन्होंने छक्कों का एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है. वह 1-6 ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं. जबकि लिस्ट में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा का नाम है, जिन्होंने 98 छक्के लगाए हैं.
100* – अभिषेक शर्मा (गेंद/छक्का: 7.77)
98 – रोहित शर्मा (गेंद/छक्का: 17.05)
97 – मार्टिन गप्टिल (गेंद/छक्का: 16.58)
94 – पॉल स्टर्लिंग (गेंद/छक्का: 21.03)
87 – क्विंटन डी कॉक (गेंद/छक्का: 15.80)
ये भी पढ़ें: इंतजार खत्म! वैभव सूर्यवंशी की हुई प्लेइंग-11 में वापसी, ओपनिंग नहीं इस नंबर पर करने आएंगे बल्लेबाजी
ये क्या हुआ! आउट होकर भी अभिषेक शर्मा को नहीं लौटना पड़ा वापस, जानिए किस नियम से मिला जीवनदान?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,