दिल्ली – 12वीं की छात्रा ने स्कूल में लगाई आग: 28 को था 18वां जन्मदिन… पेंटिंग में थी माहिर; परिजनों के गंभीर सवाल – #INA

सर्वोदय बालिका विद्यालय में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाली 12वीं की छात्रा का जीवन अभी शुरू ही हुआ था। चार दिन बाद यानी 28 अक्तूबर को उसका जन्मदिन था।




परिवार में इस खास दिन को लेकर तैयारी चल रही थी, लेकिन किसी को नहीं पता था कि उससे पहले ही घर का यह सबसे छोटा दीया हमेशा के लिए बुझ जाएगा। इस दर्दनाक हादसे के बाद से माता-पिता और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक, किशोरी तीन बड़े भाइयों और एक बड़ी बहन के बाद घर में सबसे छोटी और सबकी लाडली थी। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button