Sport : न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने चला मास्टरस्ट्रोक, ये 2 बड़े स्टार खिलाड़ी अनऑफिशियल टेस्ट में खेलते आएंगे नजर #INA

IND vs NZ: भारतीय टीम इस वक्त न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पहले टी20 सीरीज खेली जा रही है. इसके बाद वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के दो सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत मैदान पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पंत और बुमराह न्यूजीलैंड-ए और इंडिया-ए के बीच 7 से 10 नवंबर तक होने वाले तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आएंगे.
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले मैच प्रैक्टिस की तैयारी
भारतीय सीनियर टीम को न्यूजीलैंड में दो मैचों की बड़ी टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस दौरे के लिए जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत दोनों को मुख्य टीम में जगह दी गई है. क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए बुमराह और पंत न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में खेलते नजर आएंगे. चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट चाहते हैं कि असली टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ये दोनों खिलाड़ी वहां के मौसम और रेड-बॉल क्रिकेट से अच्छी तरह तालमेल बिठा लें. बता दें कि यह चार दिवसीय मैच लिंकन में 7 से 10 नवंबर तक खेला जाएगा.
Jasprit Bumrah and Rishabh Pant are both expected . feature in the third unofficial Test between New Zealand A and India A from November 7-10.
Bumrah last played in the Asian Games final on October 3, while Pant is recovering from a side strain he suffered during the Irani Cup… pic.twitter.com/nVdyBjJNSX
— Cricinfo (@cricinfo) October 26, 2026
एशियन गेम्स के बाद वापसी करेंगे जसप्रीत बुमराह
भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपना आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को एशियन गेम्स के फाइनल में खेला था. इसके बाद से उन्हें घरेलू सीमित ओवरों की सीरीज और न्यूजीलैंड दौरे के शुरुआती सीमित ओवरों के मैचों से आराम दिया गया था. इस समय बुमराह बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ‘रिटर्न-टू-प्ले’ फिटनेस ड्रिल पूरी कर रहे हैं, ताकि वह 1 नवंबर को न्यूजीलैंड की उड़ान भरने से पहले पूरी तरह तैयार हो सकें.
JASPRIT BUMRAH HAS REACHED BCCI COE FOR A ROUTINE VISIT.
– He’s set . fly . New Zealand in the next couple of days. pic.twitter.com/8lROJ2bxKp
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 26, 2026
इरानी कप की चोट से उबर रहे हैं ऋषभ पंत
भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को अक्टूबर के पहले सप्ताह में खेले गए इरानी कप के दौरान साइड स्ट्रेन की समस्या हो गई थी, जिसकी वजह से वह दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दौर और पहले 2 इंडिया-ए मैचों से बाहर रहे. पंत भी फिलहाल बेंगलुरु के CoE में हैं, जहां उन्होंने नेट्स पर हल्की बल्लेबाजी प्रैक्टिस शुरू कर दी है. हालांकि, 7 नवंबर के मैच में उनका खेलना इस बात पर निर्भर करेगा कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन्हें फाइनल फिटनेस क्लीयरेंस देती है या नहीं.
यह भी पढ़ें: तीसरे T20 में न्यूजीलैंड को कैसे हरा पाएगी टीम इंडिया? सीरीज पर कब्जे के लिए वेलिंगटन में करना होगा ये काम
19 नवंबर से शुरू होगी असली टेस्ट जंग
इंडिया-ए के इस अनऑफिशियल टेस्ट मैच से अपनी लय हासिल करने के बाद बुमराह और पंत भारत की सीनियर टीम के साथ मुख्य टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुट जाएंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 19 से 23 नवंबर के बीच वेलिंगटन में खेला जाएगा. जबकि दूसरा और आखिरी मुकाबला 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में आयोजित होगा. बुमराह और पंत की वापसी टीम इंडिया के लिए एक बड़ी राहत वाली खबर है.
यह भी पढ़ें: ‘वैभव से ओपनिंग करा दो प्लीज…’, दिग्गज ने टीम मैनेजमेंट से लगाई गुहार, बोले- ‘लेफ्ट-राइट का संयोजन भी बना रहेगा…’
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने चला मास्टरस्ट्रोक, ये 2 बड़े स्टार खिलाड़ी अनऑफिशियल टेस्ट में खेलते आएंगे नजर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,