खबर शहर , Agra News: धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती – INA

पिनाहट। कस्बे के नयापुरा स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सतेंद्र परिहार, चंद्रशेखर चौहान, निखिल गुप्ता, गोपाल गुप्ता, हरिदास कठेरिया, रमेश चंद्र, संजय, रामबाबू, मुन्नालाल, अरुण, श्याम, दीपेश, अभिषेक, सुरेंद्र और दिनेश आदि मौजूद रहे।