खबर शहर , Agra News: हाईवे पर टाइलों से भरा ट्रोला अनियंत्रित होकर पलटा – INA

फतेहपुर सीकरी। सोमवार दोपहर जयपुर आगरा हाई वे पर गुजरात से टाइल लेकर आगरा की ओर जा रहे ट्रोला के . ट्रैक्टर ट्राली आने पर ट्रोला अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया जिससे हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा , जहां से आगरा रेफर कर दिया गया।
पालावी, किशनगढ़ निवासी चालक हरी सिंह गुजरात से ट्रोला में टाइल लेकर आगरा की ओर जा रहा था कि हाईवे पर रसूलपुर के यकायक . आए ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के चक्कर में ट्रोला अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। ट्रक में लदी टाइलें सड़क पर बिखर गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं, हाईवे पर हाइड्रा की मदद से ट्रोला को सीधा कर मार्ग से हटाया गया।