UP News: MLC Election Result LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट पर BJP की जीत, 4 राज्यों की 27 सीटों पर काउंटिंग जारी – INA
LIVE NEWS & UPDATES
पटना: 2 वोट से भाजपा आगे
बिहार विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड में बीजेपी उम्मीदवार नवल किशोर ने बढ़त बना ली है. पहले राउंड की गिनती के बाद नवल किशोर को 1,273 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी उम्मीदवार को 1,271 वोट प्राप्त हुए हैं.
21वीं सदी का भारत नई सोच और नए आत्मविश्वास से बढ़ रहा आगे: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव(ESTIC) 2026’ को संबोधित करते हुए कहा, “मैं इस कॉन्क्लेव(ESTIC)में पिछली बार भी आया था. इस बार हम ‘इमर्जिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ विषय पर चर्चा कर रहे हैं. दशकों पहले एक समय था जब भारत के लिए साइंस एंड टेक्नोलॉजी का मतलब था, ‘कैटचप’. दुनिया में कुछ इनोवेटिव होता था तो कुछ सालों बाद वो तकनीक हम तक पहुंचती थी. हम उसे अपनाते थे या उसमें कुछ सुधार करके आगे बढ़ाते थे. लेकिन आज 21वीं सदी का भारत एक नई सोच और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है. अब हमारा लक्ष्य भारत के लिए, दुनिया के लिए, आज के लिए, आने वाले कल के लिए नई टेक्नोलॉजी बनाना, उसकी दिशा तय करना और दुनिया की समस्याओं के समाधान देने की शक्ति विकसित करना है. कोरोना काल में हमने इसका उदाहरण देखा है. जब दुनिया के अनेक देश वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर चुनौतियों का सामना कर रहे थे, भारत ने अपनी वैक्सीन विकसित की, भारत ने बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन किया और दूसरे देशों को भी वैक्सीन भेजी. यही 21वीं सदी के भारत का आत्मविश्वास है.”
#WATCH | दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव(ESTIC) 2026’ को संबोधित करते हुए कहा, “…मैं इस कॉन्क्लेव(ESTIC)में पिछली बार भी आया था। इस बार हम ‘इमर्जिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ विषय पर चर्चा कर रहे हैं। दशकों पहले एक समय था जब भारत के लिए साइंस एंड टेक्नोलॉजी का मतलब था, ‘कैटचप’। दुनिया में कुछ इनोवेटिव होता था तो कुछ सालों बाद वो तकनीक हम तक पहुंचती थी। हम उसे अपनाते थे या उसमें कुछ सुधार करके आगे बढ़ाते थे। लेकिन आज 21वीं सदी का भारत एक नई सोच और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। अब हमारा लक्ष्य भारत के लिए, दुनिया के लिए, आज के लिए, आने वाले कल के लिए नई टेक्नोलॉजी बनाना, उसकी दिशा तय करना और दुनिया की समस्याओं के समाधान देने की शक्ति विकसित करना है। कोरोना काल में हमने इसका उदाहरण देखा है। जब दुनिया के अनेक देश वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर चुनौतियों का सामना कर रहे थे, भारत ने अपनी वैक्सीन विकसित की, भारत ने बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन किया और दूसरे देशों को भी वैक्सीन भेजी। यही 21वीं सदी के भारत का आत्मविश्वास है।”
(सोर्स: DD)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2026
बेंगलुरु टीचर्स MLC चुनाव: तीसरे राउंड के बाद NDA के AP रंगनाथ आगे
जानकारी के मुताबिक, NDA कैंडिडेट एपी रंगनाथ कर्नाटक लेजिस्लेटिव काउंसिल चुनाव में बेंगलुरु टीचर्स सीट से आगे चल रहे हैं और तीसरे राउंड की काउंटिंग में भी अपनी बढ़त बनाए हुए हैं.
कर्नाटक में बीजेपी-जेडीएस और कांग्रेस के बीच मुकाबला
कर्नाटक में 23 अक्टूबर को जिन चार सीटों पर वोटिंग हुई, उनमें साउथ-ईस्ट ग्रेजुएट्स, वेस्ट ग्रेजुएट्स, नॉर्थ-ईस्ट टीचर्स और बेंगलुरु टीचर्स सीट शामिल हैं. बीजेपी ने साउथ-ईस्ट ग्रेजुएट्स, वेस्ट ग्रेजुएट्स और नॉर्थ-ईस्ट टीचर्स सीट पर उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि सहयोगी JD(S) बेंगलुरु टीचर्स सीट पर चुनाव लड़ रही है. साउथ-ईस्ट ग्रेजुएट्स में कांग्रेस के शशि हुलिकुंटे मठ का मुकाबला बीजेपी के केएम सुरेश से है, जबकि वेस्ट ग्रेजुएट्स में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहन लिम्बिकई का मुकाबला मौजूदा बीजेपी MLC एसवी संकनूर से है.
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में हाल ही में संपन्न हुए विधान परिषद (MLC) चुनावों के लिए वोटों की गिनती के बाद रुझान आने शुरू हो गए हैं. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इन चारों राज्यों की कुल 28 स्नातक (Graduates) और शिक्षक (Teachers) निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिसमें से एक का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. बिहार विधान परिषद की तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सीट पर बीजेपी प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने 594 वोटों से जीत हासिल कर ली है. वहीं, 27 सीटों पर अभी काउंटिंग जारी है. MLC चुनाव रिजल्ट से जुड़े अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
Published On – Oct 27,2026 6:27 PM IST
MLC Election Result LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट पर BJP की जीत, 4 राज्यों की 27 सीटों पर काउंटिंग जारी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,