UP News: अंकित बालियान हत्याकांड: पति के लिए न्याय की मांग, करवा चौथ पर व्रत रखेंगी पत्नी सीमा; खुद बताई वजह – INA

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद भी उनकी पत्नी इस बार करवा चौथ का व्रत रखने जा रही है. उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दावा किया है. कहा कि इस बार वह करवा चौथ का व्रत न्याय के लिए रखेंगी. इसी के साथ उन्होंने अपने पति की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्ण न्याय की मांग की है.
इसी साल अगस्त महीने में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की शामली में गोली मारकर हत्या हुई थी. इस मामले में दो हत्यारोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे, जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं. हालांकि पुलिस ने इन तीनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. सीमा ने कहा कि सभी आरोपियों को सजा होने तक उनके पति को न्याय की कल्पना नहीं की जा सकती.
खुद बताया वजह
सीमा ने कहा कि करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य के लिए किया जाता है. चूंकि उनके पति की तो हत्या हो गई, इसलिए वह इस बार अपने पति के लिए पूर्ण न्याय की मांग करते हुए यह व्रत रखने जा रही हैं. सीमा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डालकर यह ऐलान किया. साथ ही उन्होंने सीएम योगी से हस्तक्षेप करने की अपील की.
संतोषजनक नहीं कार्रवाई
सीमा ने अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया. कहा कि केवल दो आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है. जबकि तीन आरोपियों का पुलिस सुराग तक नहीं लगा सकी. उन्होंने कहा कि उनका परिवार इस समय एक ऐसे दर्द से गुजर रहा है, जिसकी भरपाई हो ही नहीं सकती. उन्होंने सीएम योगी से आग्रह करते हुए कहा कि सवाल केवल अंकित बालियान का नहीं, बल्कि पूरे परिवार का है.
जिम के बाहर हुई हत्या
बीते 26 अगस्त को शामली में एक जिम के बाहर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या हो गई थी. उस समय वह जिम से निकलकर अपनी कार की ओर जा रहे थे. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज दो आरोपियों मोहित और सुमित को पुलिस एनकाउंट में मार गिराया था. अब इस मामले में तीन आरोपी सत्यम कादियान, आर्यन और राहुल उर्फ बोलू शाहपुरिया फरार हैं.
अंकित बालियान हत्याकांड: पति के लिए न्याय की मांग, करवा चौथ पर व्रत रखेंगी पत्नी सीमा; खुद बताई वजह
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,