सीजी- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर, मौसम बिगड़ने के आसार, भारी बारिश का रेड अलर्ट – INA

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 28 से 30 अक्टूबर तक जिले के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा गरज-चमक की आशंका भी व्यक्त की गई है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मौसम विभाग से प्राप्त चेतावनी के आधार पर जिले के सभी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए जनहानि, पशुहानि और फसल नुकसान से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: रायपुर की बड़ी खबरेंः अर्नब चक्रवात का खतरा,15 नवंबर से होगी धान खरीदी, रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा

वहीं जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर निर्माणों के आसपास खड़े न हों। किसानों से भी फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया है।

आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए हैं। जिनके संपर्क नंबर इस प्रकार हैं-

जिला कार्यालय: 07751-221004

तहसील पेण्ड्रारोड: 91312-47975

तहसील पेण्ड्रा: 87700-74001

तहसील सकोला: 73549-79495

तहसील मरवाही: 62655-93616

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने को कहा गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button