Sport : अभिषेक शर्मा ने छीनी अपने ही साथी की बादशाहत, ICC T20 रैंकिंग में फिर बने नंबर-1 बल्लेबाज #INA

ICC Rankings: भारतीय टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज का ताज एक बार फिर अपने नाम कर लिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में महज 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़ने का जबरदस्त फायदा अभिषेक को मिला है. उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी ईशान किशन को पीछे छोड़कर टॉप स्थान हासिल किया, जिससे भारतीय बल्लेबाजों के बीच नंबर-1 की कुर्सी को लेकर चल रही जंग में बाजी फिर से पलट गई है.
ICC T20 नंबर-1 की कुर्सी पर अभिषेक का दोबारा कब्जा
ICC की लेटेस्ट टी20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा 897 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले इस साल जुलाई में ईशान किशन शानदार प्रदर्शन के दम पर अभिषेक को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंचे थे. पिछले कुछ हफ्तों से ईशान लगातार नंबर-1 पर बने हुए थे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में अभिषेक की ऐतिहासिक पारी ने उन्हें दोबारा इस मुकाम पर पहुंचा दिया.
🚨 ABHISHEK SHARMA AT THE TOP OF THE WORLD IN T20I 🥹❤️
– Abhishek Sharma becomes the new Number 1 T20I batter in the world. pic.twitter.com/hW9jDftTIU
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 28, 2026
ICC टी20 रैंकिंग में ईशान किशन को हुआ 2 स्थान का नुकसान
ईशान किशन को 2 स्थानों का नुकसान हुआ है, जिससे वह 866 अंकों के साथ अब खिसककर तीसरे स्थान पर आ गए हैं. वहीं पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान एक स्थान की छलांग लगाते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. फरहान की रेटिंग 883 अंकों की है. इस समय टॉप-10 में भारत के 4 बल्लेबाज शामिल हैं। हालांकि, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को नुकसान हुआ है और वह 5 स्थान नीचे खिसककर 9वें पायदान पर चले गए हैं. जबकि तिलक वर्मा 10वें स्थान पर बरकरार हैं.
आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में इंग्लैंड के भी 3 बल्लेबाज शामिल हैं, जिनमें कप्तान हैरी ब्रूक, जोस बटलर और फिल साल्ट का नाम है. ब्रूक चौथे, बटलर पांचवें जबकि साल्ट सातवें स्थान पर हैं और इन तीनों ही बल्लेबाजों को 1-1 पायदान का फायदा हुआ है.
अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में 35 गेंदों में जड़ा शतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मैच टीम इंडिया और अभिषेक शर्मा के लिए बेहद यादगार रहा. वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कीवी टीम द्वारा दिए गए 199 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. उन्होंने महज 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और कुल 38 गेंदों में 113 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. अपनी इस आतिशी पारी में अभिषेक ने 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के जड़े, जिसकी बदौलत भारत ने सिर्फ 13.2 ओवर में मैच जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली.
1⃣1⃣3⃣ runs
3⃣8⃣ balls
2⃣9⃣7⃣.3⃣7⃣ strike rate
9⃣ fours & 1⃣1⃣ sixesAbhishek Sharma, take a bow for that astonishing innings 🙇♂️
Updates ▶️ https://t.co/zf4CnZQ8CD#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/RxygJwIOUw
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
यह भी पढ़ें: 4 साल बाद हिला जडेजा का सिंहासन, टेस्ट में 1,694 दिन की बादशाहत हुई खत्म, जानें ICC Ranking में नंबर-1 बनने की पूरी प्रक्रिया
अभिषेक शर्मा ने छीनी अपने ही साथी की बादशाहत, ICC T20 रैंकिंग में फिर बने नंबर-1 बल्लेबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,