यूपी – करवाचौथ 2026: आठ शुभ योगों के महासंयोग में सुहागिनें रखेंगी व्रत, जानें बरेली में चंद्रोदय का समय – INA

इस साल करवाचौथ पर लक्ष्मी नारायण, राजयोग, बुधादित्य योग, त्रिग्रही योग, शुक्रादित्य योग, परिधि योग, गौरी योग और सर्वार्थ सिद्धियोग का संयोग बन रहा है। सुहागिनें इसी संयोग में अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना कर व्रत रखेंगी। इसके अलावा वृषभ राशि में चंद्रमा का गोचर है, जिससे महत्व और बढ़ गया है।