UP News: Meerut News: मालकिन को नशीली चाय पिलाई, करोड़ों का माल समेटकर फरार हुई मेड; बॉयफ्रेंड संग गिरफ्तार – INA

उत्तर प्रदेश में मेरठ के प्रसिद्ध उद्योगपति आशुतोष भल्ला की कोठी में करोड़ों की चोरी का हैरतंगेज खुलासा हुआ है. यह वारदात किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी ही नौकरानी ने अंजाम दिया था. उसने आशुतोष की मां को नशीली चाय पिलाकर तिजोरी में से करोड़ों की नगदी और जेवर समेट लिए. फिर पीछे के दरवाजे से निकलकर बेगमपुल पहुंची. वहां से बस में सवार होकर सीधे कानपुर में रहने वाले बॉयफ्रेंड के घर पहुंच गई. पुलिस भी उसका पीछा करते हुए कानपुर पहुंच गई और दोनों दबोच लिया है.

पुलिस के मुताबिक उद्योगपति आशुतोष भल्ला यहां मेरठ के डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं. उनका स्पोर्ट्स का बड़ा कारोबार है. उनकी कोठी में कुल 8 नौकर और सिक्योरिटी गार्ड हैं. बावजूद इसके सोमवार की दोपहर उनके घर में करोड़ों की चोरी हो गई थी. पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल की रहने वाली उनकी नौकरानी रोशनी ने चाय में नशीली दवा मिलकर उनकी मां को पिलाया और तिजोरी में रखी नगदी और जेवर समेट कर फरार हो गई.

बस से भागी कानपुर

रोशनी ने वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करने की खूब कोशिश की. वह आशुतोष भल्ला की कोठी में पिछले दरवाजे से निकली और ऑटो में बैठकर बेगमपुल पहुंची. फिर ट्रेन की बजाय वह बस में बैठकर कानपुर में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड के घर पहुंच गई. इधर, सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल डाले. इनमें से कई कैमरों में वह टैस हुई. इसके बाद पुलिस भी उसका पीछा करते हुए कानपुर पहुंच गई.

छिपा दिए नगदी जेवर

पुलिस के मुताबिक कानपुर में दबिश देकर रोशनी और उसके बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया है, लेकिन उनके पास से नगदी जेवर नहीं मिले हैं. आशंका है कि दोनों ने मिलकर चोरी का माल छिपा दिया है. फिलहाल पुलिस माल की बरामदगी के लिए दोनों से पूछताछ कर रही है. पुलिस की पूछताछ में दोनों अभी भी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस के इनके रिश्तेदार और जानकारों के घर भी छापेमारी कर रही है.

ऐसे मिला सुराग

पुलिस के मुताबिक वारदात की सूचना मिलने पर आशुतोष भल्ला के घर पहुंची टीम ने वहां मौजूद सभी कर्मचारियों से पूछताछ की. चूंकि यह वारदात आशुतोष भल्ला की मां को बेहोश कर अंजाम दिया गया था, इसलिए पुलिस ने उनके कुक से पूछताछ की. उसने बताया कि नौकरानी रोशनी ने अपने हाथों चाय बनाकर उन्हें दिया था. पूछने पर पता चला कि रोशनी घर में मौजूद नहीं है. ऐसे में पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू किए और कानपुर से उसे अरेस्ट किया है.

Meerut News: मालकिन को नशीली चाय पिलाई, करोड़ों का माल समेटकर फरार हुई मेड; बॉयफ्रेंड संग गिरफ्तार


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button