Sport : जहां खेला जाएगा चौथा T20 मैच, वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? ऑकलैंड के अपने ही मैदान पर कीवियों के छूट जाते हैं पसीने! #INA

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा. टीम इंडिया शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है. वेलिंगटन में खेले गए पिछले मैच में अभिषेक शर्मा के (113 रन) और युवा वैभव सूर्यवंशी (45) के तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया ने 199 रनों का लक्ष्य महज 13.2 ओवरों में हासिल किया था. इस धमाकेदार फॉर्म के बीच अब फैंस की नजरें ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर टिकी हैं, जहां टिकटों की भारी मांग के कारण यह मुकाबला पहले ही ‘हाउसफुल’ हो चुका है. इस मैदान पर भारत का इतिहास बेहद शानदार रहा है. जबकि आंकड़ों के लिहाज से कीवी टीम के लिए अपने ही घर के इस मैदान पर टीम इंडिया को रोकना एक बहुत बड़ी चुनौती होने वाला है. तो चलिए जानते हैं कि ऑकलैंड में टीम इंडिया की टी20 रिकॉर्ड कैसा है. 

ऑकलैंड में अब तक एक भी टी20 मैच नहीं हारा है भारत

ऑकलैंड का ईडन पार्क मैदान टीम इंडिया के लिए बेहद लकी रहा है. इस मैदान पर टीम इंडिया का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100% जीत का रिकॉर्ड है. इस ऐतिहासिक मैदान पर भारत ने अब तक कुल 3 मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही शानदार जीत दर्ज की है. इस सफर की शुरुआत साल 2019 में हुई थी, जब टीम इंडिया ने पहली बार यहां न्यूजीलैंड को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी.

इसके बाद भारतीय टीम ने साल 2020 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था. इस सीरीज के 2 मैच ऑकलैंड में ही खेले गए थे. पहले मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था. उस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 203 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसे केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत ने महज 19 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इसी सीरीज के दूसरे मैच में भी भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को 7 विकेट से रौंद दिया था. साफ है कि ईडन पार्क की पिच पर आज तक मेजबान, टीम इंडिया को हराने में नाकाम रहे हैं और भारतीय टीम यहां अजेय बनी हुई है. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली युवा बिग्रेड इस शानदार रिकॉर्ड को कामयम रखना चाहेगी.

ईडन पार्क में भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 आंकड़े

• कुल मैच: 3
• भारत की जीत: 3
• न्यूजीलैंड की जीत: 0
• भारत का बेस्ट स्कोर: 204/4 (साल 2020 में लक्ष्य का पीछा करते हुए)
• भारत का लोवेस्ट स्कोर: 135/3 (साल 2020 में आसानी से मैच जीतते हुए)

इतिहास रचने के लिए तैयार ऑकलैंड

न्यूजीलैंड क्रिकेट के आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस मुकाबले के सभी 40000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं. यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में इस मैदान पर आने वाली तीसरी सबसे बड़ी भीड़ होगी. इससे पहले साल 1982 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे (42,000 दर्शक) और साल 2015 के मशहूर वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल (41,000 दर्शक) में ही इससे ज्यादा लोग जुटे थे. यह मैच किसी भी द्विपक्षीय सीरीज के लिए ईडन पार्क के इतिहास का सबसे बड़ा दर्शक रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहा है. 

यह भी पढ़ें:  न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! स्टार बॉलर हुआ बाहर, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

जहां खेला जाएगा चौथा T20 मैच, वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? ऑकलैंड के अपने ही मैदान पर कीवियों के छूट जाते हैं पसीने!





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button