सिद्धार्थनगर सर्विलांस सेल तथा जनपद के थाने द्वारा विभिन्न स्थानों से कुल-151अदद (मूल्य करीब ₹ 24 लाख) गिरे/खोये मल्टीमीडिया/एन्ड्राएड मोबाइल सेट बरामद कर उनके स्वामियों को वितरित किया गया ।

सिद्धार्थनगर सर्विलांस सेल तथा जनपद के थाने द्वारा विभिन्न स्थानों से कुल-151अदद (मूल्य करीब ₹ 24 लाख) गिरे/खोये मल्टीमीडिया/एन्ड्राएड मोबाइल सेट बरामद कर उनके स्वामियों को वितरित किया गया ।अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे, सिद्धार्थनगर पुलिस का किया हृदय से आभार व्यक्त ।जनपद में विभिन्न स्थानों पर गुम हुये मोबाईल फोन की सूचना पुलिस कार्यालय एवं सम्बंधित थाने को उपलब्ध करायी गयी थी, जिसकी बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा सर्विलांस टीम को निर्देशित किया गया था । आदेश के अनुपालन में जनपदीय सर्विलांस टीम तथा थानो के CEIR PORTAL पर नियुक्त कर्मचारियों के अथक प्रयास से 151 अदद मोबाइल फोन को बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रुपये है । पुलिस अधीक्षक कैम्प कार्यालय पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा बरामद मोबाईल फोन को सम्बन्धित मोबाइल धारकों को सौंपा गया । इस सफलता पर मोबाइल धारकों द्वारा जनपदीय पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है । मोबाइल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हे विश्वास नही था, कि उन्हे अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिल पायेगा । मोबाइल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें ।
सिद्धार्यनगर से संवाददाता अब्दुल्लाह