खबर शहर , Agra News: रिश्तेदार की धमकी पर दहशत में महिला ने फंदा लगाकर दी जान – INA

बाह। मंगदपुर गांव में फंदा लगाकर जान देने वाली ऊषा देवी की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। बेटे राहुल ने बाह थाने में दी तहरीर में रिश्तेदार की धमकी की दहशत में आकर आत्मघाती कदम उठाए जाने का आरोप लगाया है।
मंगदपुर के राहुल कुमार ने पुलिस को बताया 26 अक्तूबर को सुबह 8 बजे करीब पिता महेश चंद के साथ खेत पर बाजरा की फसल काटने गया था। एक घंटे बाद फोन कॉल आई कि मां ऊषा देवी ने फंदा लगा लिया है। मौके पर पहुंचे, तो मां कमरे में मृत पड़ी मिलीं। दरवाजा खुला हुआ था। 17 सितंबर को बड़े भाई सूरजभान उर्फ बंटी की बीमारी के चलते मौत हुई थी। राहुल कुमार का आरोप है कि रिश्तेदार जमीन को लेकर दबाव बना रहे थे। पंचायत में झगड़ा हुआ था। जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत पुलिस से भी की थी। बाह पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया था। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर . की कार्रवाई होगी।