खबर शहर , Agra News: करवाचौथ की चमक से दमके बाजार, 100 रुपये किलो बिके चीनी के करवे – INA

खेरागढ़। करवाचौथ को लेकर बुधवार को कस्बे के बाजारों में रौनक छाई रही। त्योहार की तैयारियों में जुटी महिलाओं ने साड़ी, सूट, चूड़ियां, आभूषण और शृंगार सामग्री की जमकर खरीदारी की। सुबह से शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।


चूड़ियों, बिंदी, कंगन और मेकअप सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की आवाजाही बनी रही। वहीं, हाथों में मेहंदी रचाने के लिए भी महिलाएं पहुंचीं। त्योहार के लिए परिधानों से मेल खाते आभूषण और शृंगार सामग्री की खरीदारी पर महिलाओं का खास जोर रहा। बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से कारोबारी भी उत्साहित नजर आए। वहीं किराना व्यापारी रामू अग्रवाल का कहना है कि चीनी का भाव बढ़ने से करवाचौथ पर पूजन में इस्तेमाल होने वाले चीनी के करवे 90 से 100 रुपये किलो तक बिके। मिट्टी के दीपक और करवों की दुकान लगाने वाली बुजुर्ग भूदेवी प्रजापति ने बताया कि इस बार उनकी बिक्री उम्मीद से कम ही हुई है। बड़े दुकानदारों ने भी मशीनों से बने और आकर्षक सजावट के मिट्टी के दीपक और करवे बेचे हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button