Sport : क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 मैच, जानिए क्या कहती है ऑकलैंड की वेदर रिपोर्ट #INA

IND vs NZ 4th T20 Weather Report : भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाने वाला है. कल यानी 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को इन दोनों टीमों के बीच टक्कर होने वाली है. इन दनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे से होगी. उससे पहले फैंस के मन में सवाल है कि क्या भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चौथे टी20 मुकाबले पर क्या बारिश असर डालेगी. क्या ये मैच बारिश की भेंट चढ़ जाएगा. तो आइए आज हम आपको ऑकलैंड की वेदर रिपोर्ट् के बारे में बताते हैं, जिससे आपको क्लियर हो जाएगा कि क्या ये मैच बारिश में धुल जाएगा या फिर फैंस को पूरा एक्शन देखने के लिए मिलने वाला है.
इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के पास जीत दर्ज कर सीरीज में 4-0 से आगे निकलने का मौका होगा. इसके साथ ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस सीरीज को क्लीन स्वीप करने के लिए एक कदम और आगे बढ़ा लेगी. वही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भी अपनी इज्जत बचाने के इरादे से उतरेगी. वो सीरीज पहले ही हार चुकी है. अब उसके पास चौथे टी20 मैच को जीतकर बची-कुची इज्जत बचाने का मौका होगा.
🏏 पांच मैचों की T20I सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त के साथ सीरीज जीत चुकी #TeamIndia की नजरें अब चौथे मुकाबले में भी जीत पर हैं। 🇮🇳
📺 LIVE प्रसारण देखें DD Sports (DD Free Dish) पर।
#INDvNZ
. Credit : @BCCI pic.twitter.com/BNzy9U1skV
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 29, 2026
ऑकलैंड की वेदर रिपोर्ट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाला है. यहां के मौसम की बात करें तो, ऑकलैंड में मैच के दौरान 30 अक्टूबर को मौसम साफ रहने वाला है, लेकिन कुछ समय के लिए बारिश बाधा बन सकती है. इस मैच में बारिश की आशंका बेहद कम है. यहां पर लगभग 25% के बीच बारिश होने का अनुमान है लेकिन मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. वहीं एक्यूवेदर के अनुसार, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में अधिकतम तापमान 19 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं इस मैच के दौरान बारिश का खलल मैच में पड़ सकता है. ऑकलैंड में मैच के समय करीब 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान हैं.
𝐏𝐈𝐂𝐓𝐔𝐑𝐄 𝐀𝐁𝐇𝐈 𝐁𝐀𝐀𝐊𝐈 𝐇𝐀𝐈! 😌
The Men in Blue are back, with a 4-0 sweep firmly in sight! 👊🔥
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 4th T20I TOMORROW, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.#SonySportsNetwork… pic.twitter.com/ZLfpWWZ1OY
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 29, 2026
इस सीरीज का पहला मैच भारत ने यूजीलैंड से 7 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को 6 विकेट से और तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने फिर से 7 विकेट से जीत अपने नाम हासिल की थी. भारत के लिए अब तक अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा और नमन धीर ने शानदार प्रदर्शन किया है. इन सभी खिलाड़ियों ने टीम की जीत में अहम योगदान दिया है. अब चौथे टी20 मुकाबले में भी इनसे बेहतरीन प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी.
भारत और न्यूजीलैंड का स्क्वाड
भारत टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, ईशान किशन, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव.
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे.
ये भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले उठाया बड़ा कदम, टीम से लसिथ मलिंगा और पारस म्हाम्ब्रे समेत 3 कोचों को किया बाहर
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 मैच, जानिए क्या कहती है ऑकलैंड की वेदर रिपोर्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,