Sport : टेस्ट में सबसे ज्यादा '5 विकेट हॉल' लेने वाले लेफ्ट आर्म बॉलर्स, जिन्होंने दुनिया को किया हैरान, स्टार्क ने 20वीं बार बनाया कीर्तिमान #INA

Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में स्टार्क ने 6 विकेट लेकर एक बार फिर बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. यह उनके टेस्ट करियर का 20वां ‘पांच विकेट हॉल’ है. इसी के साथ उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी की बराबरी कर ली है. इतना ही नहीं, स्टार्क ने बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और ताइजुल इस्लाम को भी पीछे छोड़ दिया है. तो चलिए, इस आर्टिकल में जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले लेफ्ट आर्म बॉलर कौन हैं…
मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट लेकर मचाया तहलका
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचा दिया. उन्होंने अपनी स्विंग और रफ्तार के जाल में फंसाकर प्रोटेआस टीम के छह बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. स्टार्क ने पहले डेविड बेडिंगहम को पवेलियन भेजा. इसके बाद सेट हो चुके रयान रिकल्टन, वियान मुल्डर, अर्धशतकीय पारी खेलने वाले मार्को यानसन के अलावा गेराड कोएत्जी और कगिसो रबाडा को भी अपना शिकार बनाया.
इस मुकाबले में दमदार वापसी करते हुए स्टार्क ने कुल छह विकेट चटकाए, जिसने मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया. अपने इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. अब उनके नाम टेस्ट करियर में कुल 20 बार ‘5 विकेट हॉल’ (या उससे ज्यादा) लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसके साथ वह दुनिया के चुनिंदा महानतम बाएं हाथ के गेंदबाजों की खास लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं.
🚨 SIX WICKET HAUL FOR MITCHELL STARC 🤯
South Africa 158/0 . 329/10 – What a comeback by Australia with Starc stealing the show at Cape Town.
6 for 72 from 16.3 overs when series on the line, Remarkable. pic.twitter.com/RnPxqOjOoU
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 27, 2026
टेस्ट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार ‘5 विकेट हॉल’ लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाजों में श्रीलंका के पूर्व स्पिनर रंगना हेराथ का दबदबा है, जिन्होंने रिकॉर्ड 34 बार यह कारनामा किया है. इस लिस्ट में दूसरा नाम पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम का है, जिन्होंने 25 बार इस कीर्तिमान को अपने नाम किया है.
अब मिचेल स्टार्क ने 20वीं बार ‘5 विकेट हॉल’ लेकर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी की बराबरी कर ली है और दोनों संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं. इनके ठीक पीछे बांग्लादेश के दो शानदार स्पिनर्स शाकिब अल हसन और ताइजुल इस्लाम का नाम है, जिन्होंने 19-19 बार इस उपलब्धि को हासिल किया है.
Mitchell Starc is now five behind Wasim Akram . match him for the most Test five-fors by a left-arm pacer ⚡ pic.twitter.com/PnqB7MLdDN
— Cricinfo (@cricinfo) October 28, 2026
टेस्ट में सबसे ज्यादा ‘5 विकेट हॉल’ लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज
रंगना हेराथ (श्रीलंका)- 34 फाइव विकेट हॉल
वसीम अकरम (पाकिस्तान)- 25 फाइव विकेट हॉल
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 20* फाइव विकेट हॉल
डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड)- 20 फाइव विकेट हॉल
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)- 19 फाइव विकेट हॉल
ताइजुल इस्लाम (बांग्लादेश)- 19 फाइव विकेट हॉल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल का रिकॉर्ड
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)- 67 फाइव विकेट हॉल
रविचंद्रन अश्विन (भारत)- 37 फाइव विकेट हॉल
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)- 37 फाइव विकेट हॉल
रिचर्ड हैडली (न्यूजीलैंड)- 36 फाइव विकेट हॉल
अनिल कुंबले (भारत)- 35 फाइव विकेट हॉल
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20 से पहले ईशान किशन हुए फिट, प्रैक्टिस करते आए नजर, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से कौन होगा बाहर?
टेस्ट में सबसे ज्यादा '5 विकेट हॉल' लेने वाले लेफ्ट आर्म बॉलर्स, जिन्होंने दुनिया को किया हैरान, स्टार्क ने 20वीं बार बनाया कीर्तिमान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,