Sport : न्यूजीलैंड में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मचाया धमाल, प्रैक्सिट में उड़ाए जमकर चौके-छक्के, देखें तस्वीरे #INA

Rohit Sharma and Virat Kohli : भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए दोनों ही खिलाड़ी न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं. अब एक बार फिर से इन दोनों ने न्यूजीलैंड में धमाल मचाने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. न्यूजीलैंड पहुंचे के साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अभ्यास शुरू कर दिया है. उनके नेट प्रैक्टिस का वीडियो भी सामने आ गया है. इस वीडियो में दोनों ही भारतीय क्रिकेटर वनडे सीरीज से पहले खुद को तैयार करते हुए नजर आ रहे हैं. 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं. कल टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने गुरनूर बराड़ और केएल राहुल के साथ मिलकर ऑकलैंड में अभ्यास किया था. इन तीनों खिलाड़ियों नेट सेशन में हिस्सा लिया था. अब विराट और रोहित को भी नेटस में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है.

रोहित-विराट ने जमकर किया अभ्यास

रोहित शर्मा और विराट कोहली नेट्स में लोकल बॉलर्स के सामने जमकर अभ्यास किया और न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में ढलने की पूरी कोशिश की. ये दोनों ही खिलाड़ी बराबर एक साथ अलग-अलग नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. दोनों को नेट्स दौरान जमकर तूफानी शॉट्स खेलते हुए देखा गया. इन दोनों जमकर शॉट्स लगाए, जो मैच होता तो खूब चौके-छक्कों में तब्दील होते.

इन दोनों ही खिलाड़ियों ने बैटिंग शुरू करने से पहले मैदान पर रनिंग भी की और नेट्स में बल्लेबाजी करने के बाद फील्डिंग में भी थोड़े हाथ आजमाए. इन खिलाड़ियों के नेट्स सेशनल को देखने के लिए इनके फैंस भी मैदान पर पहुंचे, जो इन दोनों को देखकर काफी खूश नजर आए. वहीं न्यूजीलैंड में इन दोनों स्टार भारतीय क्रिकेटर्स का स्वागत भी जोरदार तरीके से हुआ था. 

कब और कहां खेलेंगी टीम इंडिया वनडे सीरीज 

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी. पहला वनडे मैच ऑकलैंड में खेला जाएगा. दूसरा वनडे मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन में, तीसरा वनडे 10 नवंबर को हेमिल्टन में, चौथा वनडे 13 नवंबर को माउंट मौंगुनाई और पांचवां वनडे मैच 15 नवंबर को माउंट मौंगुनाई में ही खेला जाएगा.

टीम इंडिया का पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड

पहले तीन वनडे के लिए भारत का स्क्वाड – शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन [(विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव.

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत का स्क्वाड – श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र(विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.

 भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैच

तारीख

दिन

मुकाबला

वेन्यू

पहला वनडे

4 नवंबर 2026

बुधवार

भारत vs न्यूजीलैंड

ईडन पार्क, ऑकलैंड

दूसरा वनडे

7 नवंबर 2026

शनिवार

भारत vs न्यूजीलैंड

एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन

तीसरा वनडे

10 नवंबर 2026

मंगलवार

भारत vs न्यूजीलैंड

सेडन पार्क, हैमिल्टन

चौथा वनडे

13 नवंबर 2026

शुक्रवार

भारत vs न्यूजीलैंड

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

पांचवां वनडे

15 नवंबर 2026

रविवार

भारत vs न्यूजीलैंड

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

ये भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रॉबिन उथप्पा, IPL 2027 में अब संभालेंगे ये अहम जिम्मेदारी

न्यूजीलैंड में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मचाया धमाल, प्रैक्सिट में उड़ाए जमकर चौके-छक्के, देखें तस्वीरे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button