Sport : ग्लेन फिलिप्स की सेंचुरी, माइकल ब्रेसवेल की फिफ्टी, न्यूजीलैंड ने बना डाला सबसे बड़ा T20I स्कोर, भारत को मिला इतना बड़ा लक्ष्य #INA

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड के ईडेन पार्क में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया. जहां, पहले बैटिंग करने आई न्यूजीलैंड की टीम ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और मेजबानों ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया. न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे बड़ी 107 रनों की पारी खेली.

पावर प्ले में न्यूजीलैंड ने गंवा दिए थे 2 विकेट

ऑकलैंड के मैदान पर टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं मिली थी. सलामी बल्लेबाज टिम सैफर्ट ने 5 गेंद पर 3 रन बनाकर मयंक यादव का शिकार हो गए. फिर, पावर प्ले में ही न्यूजीलैंड ने दूसरा विकेट डेरिल मिचेल के रूप में गंवा दिया.

मिचेल 9 गेंद पर 24 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए. इस तरह 2.5 ओवर में ही कीवी टीम के 2 विकेट गिर गए थे और बोर्ड पर 34 रन थे. फिल एलेन 17 गेंद पर 31 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे. उन्होंने भी अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 182.35 का रहा. डेवॉन जैकब्स 7 गेंद पर 7 रन बनाकर चलते बने.

ग्लेन फिलिप्स ने लगाया शतक

न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल के बीच 115 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने कीवी टीम को बड़े लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का मौका दिया. माइकल ब्रेसवेल 25 गेंद पर 65 रन की पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 6 छक्के और 4 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 260 का रहा. हालांकि, दूसरे छोर पर मौजूद ग्लेन फिलिप्स डटे रहे और वह शतक लगाकर ही वापस लौटे.

नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया. उन्होंने 46 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 9 छक्के और 6 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 214.89 का रहा. वह अपनी इस पारी को और बड़ा बनाते, लेकिन उससे पहले नीतीश कुमार रेड्डी ने 20वें ओवर में उनकी पारी पर फुल स्टॉप लगाया. उन्होंने 49 गेंदों पर 6 चौके और 10 छक्के लगाए.

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 260 रनों का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने ऑकलैंड की छोटी बाउंड्रीज का पूरा फायदा उठाया और उन्होंने अपना टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. ग्लेन फिलिप्स की सेंचुरी और माइकल ब्रेसवेल की हाफ सेंचुरी की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन बोर्ड पर लगाए. अब भारत को जीत दर्ज करने के लिए 260 रन बनाने होंगे. आपको बता दें, टी-20 आई क्रिकेट में आज तक इतना बड़ा लक्ष्य चेज नहीं हुआ है. ऐसे में यदि टीम इंडिया इस टारगेट को चेज करने में सफल होती है, तो वह इतिहास रच देगी.

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा आज तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, एक के लिए बनाने हैं 35 रन, तो दूसरे के लिए भी है सिर्फ 40 रनों की जरूरत

ग्लेन फिलिप्स की सेंचुरी, माइकल ब्रेसवेल की फिफ्टी, न्यूजीलैंड ने बना डाला सबसे बड़ा T20I स्कोर, भारत को मिला इतना बड़ा लक्ष्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button