खबर शहर , मैनपुरी: अज्ञात वाहन ने राैंदा बाइक सवार, युवक की माैके पर ही माैत; परिवार में मचा कोहराम – INA

मैनपुरी के बेवर क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात्रि करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 34 पर ग्राम रसूलाबाद ओवर ब्रिज के निकट एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार प्रवीण पुत्र श्रीकृष्ण निवासी विधूना की मौके पर ही माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। मृतक के परिवार वालों को घटना की सूचना दी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button